Cricket

IND vs SA: विराट कोहली ने जड़ा 49वां शतक, कब और कहां जड़ी 1st सेंचुरी

Image credits: x

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

वनडे वर्ल्डकप 2023 में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका का मैच कोलकाता के फेमस इडेन गार्डेन में खेला गया। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 326 रन बनाए।

Image credits: x

विराट कोहली का 49वां शतक

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ दिया है। विराट कोहली ने अपनी पारी में 10 चौके जड़े और शतक पूरा किया। विराट ने अय्यर के साथ बेहतरीन साझेदारी की।

Image credits: x

विश्वकप 2023 का दूसरा शतक

विराट कोहली ने वनडे करियर का 49वां शतक जड़ दिया है। वनडे विश्वकप में विराट कोहली का यह दूसरा शतक है। इससे पहले वे बांग्लादेश के खिलाफ भी शतकीय पारी खेल चुके हैं।

Image credits: x

इडेन गार्डेन पर 1st शतक

कोलकाता का ईडेन गार्डन विराट कोहली के लिए खास बन गया है। विराट ने वनडे करियर का पहला शतक भी इसी मैदान पर मारा था। अब 49वां शतक भी इडेन गार्डेन पर आया है।

Image credits: Getty

वर्ल्डकप में तोड़ेंगे रिकॉर्ड

विराट कोहली वनडे विश्वकप 2023 में जिस तरह की फार्म में है, वे सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों को पीछे छोड़ सकते हैं। विराट 1 शतक जड़ते ही वनडे के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बन जाएंगे।

Image credits: Getty

सचिन से कम पारियां खेलीं

सचिन तेंदुलकर ने 49 शतक बनाने के लिए जहां 450 से ज्यादा पारियां खेली हैं। वहीं विराट कोहली ने 300 से कम पारियों में 49 शतक ठोंक दिए हैं। यह वनडे में एक रिकॉर्ड है।

Image credits: Getty

विराट का 8वीं बार 1000 रन

विराट कोहली ने इस मैच में एक और उपलब्धि हासिल की है। वे एक कैलेंडर ईयर में 1000 से ज्यादा रन बनाने के मामले में नंबर 1 पर आ गए हैं। सचिन ने 7 बार 1000 रन साल के बनाए हैं।

Image credits: Getty

जन्मदिन पर आया शतक

विराट कोहली 5 नवंबर को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं और इसी खास मौके पर शतक जड़ दिया है। सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी करना भी बड़ी बात है।

Image credits: Getty