T20I में न्यूजीलैंड के खिलाफ इन 5 भारतीय बल्लेबाजों ने मचाया तहलका
Cricket Jan 20 2026
Author: Deepali Virk Image Credits:Gemini AI
Hindi
भारत बनाम न्यूजीलैंड T20 सीरीज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की T20 सीरीज की शुरुआत 21 जनवरी को होने वाली है। पहला मैच नागपुर के बीसीए स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा।
Image credits: ANI
Hindi
न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I में सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा ने बनाए है। उन्होंने कीवियों के खिलाफ 17 मैचों में 511 रन बनाए हैं, जिसमें 6 अर्धशतक भी शामिल है। उनका बेस्ट स्कोर 80 रन था।
Image credits: Getty
Hindi
केएल राहुल
न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज केएल राहुल है, जिन्होंने 8 मैचों में 322 रन बनाए हैं। उनके नाम 3 अर्धशतक भी है। उनका बेस्ट स्कोर 65 रन रहा है।
Image credits: Insta/indiancricketteam
Hindi
विराट कोहली
विराट कोहली T20 इंटरनेशनल संन्यास ले चुके हैं, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 10 मैचों में दो अर्धशतक की मदद से 311 रन बनाए है। उनका बेस्ट स्कोर 70 रन था।
Image credits: X@BCCI
Hindi
सूर्यकुमार यादव
भारतीय T20 के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से 284 रन बनाए हैं, उनका बेस्ट स्कोर 111 है।
Image credits: Getty
Hindi
श्रेयस अय्यर
न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में 5वें नंबर पर श्रेयस अय्यर है, जिन्होंने 13 मैच में 1 अर्धशतक की मदद से 225 रन की बनाए है। उनका बेस्ट स्कोर 58 रन है।