भारतीय महिला क्रिकेटर की आन-बान और शान कही जाने वाली स्मृति मंधाना इस समय पूरी दुनिया में अपने जलवे बिखेर रही हैं।
स्मृति मंधाना ने अपने दमदार प्रदर्शन से क्रिकेट के मैदान पर कई बड़े रिकॉर्ड्स बना चुकी हैं और आगे भी वह कई नए कीर्तिमान स्थापित कर सकती हैं।
कमाई के मामले में भी स्मृति मंधाना कुछ कम नहीं हैं। वैसे तो उनकी कमाई का मुख्य साधन क्रिकेट है, लेकिन उसके इसके अलावा भी वह कई जगहों से कमाई करती हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, स्मृति मंधाना का मासिक आय 5 लाख रुपए बताया जाता है। सीधे शब्दों में देखें, तो वह महीने में 5 लाख कमाती हैं।
स्मृति मंधाना विमेंस प्रीमियर लीग WPL में सबसे महंगी खिलाड़ी हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB ने उन्हें 4 करोड़ रुपए में टीम में बनाए रखा था।
स्मृति मंधाना को BCCI के साथ ग्रेड ए अनुबंध के अनुसार साल में 50 लाख रुपए दिए जाते हैं। यह क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर है।
ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज अच्छी कमाई करती हैं। उनकी कुल कमाई 4 मिलियन डॉलर यानी 33 करोड़ रुपए है।