Cricket
31 मई, 2009 को इंग्लैंड में लॉर्ड्स में ट्वेंटी 20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम को जीत दिलाने के बाद भारत के कप्तान एमएस धोनी ट्रॉफी लिए नजर आए।
ऑकलैंड, न्यूजीलैंड में 14 मार्च 2009 को ईडन पार्क में न्यूजीलैंड और भारत के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज 3-1 से जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी।
मई 2010 में धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना पहला इंडियन प्रीमियर लीग खिताब जीता। सीएसके ने मुंबई इंडियंस को 22 रन से हराया।
अप्रैल 2011 धोनी ने विश्व कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 79 गेंदों में 91 रन बनाकर भारत को 28 साल बाद वर्ल्ड कप जिताया।
मई 2011 एम एस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को दोबारा अपनी कप्तानी में खिताब जिताया। बेंगलुरु में हुए फाइनल में सीएसके ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 58 रनों से हराया।
महेंद्र सिंह धोनी 9 जनवरी, 2011 को डरबन, दक्षिण अफ्रीका में मोसेस मबिदा स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और भारत के बीच स्टैंडर्ड बैंक प्रो20 अंतरराष्ट्रीय मैच के बाद ट्रॉफी पकड़े हुए।
एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 23 जून 2013 को इंग्लैंड को उसी के घर में हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी।
मई 2018 में एम एस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर अपना तीसरा आईपीएल खिताब जीता था।
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना चौथा आईपीएल का खिताब अक्टूबर 2021 में जीता था। इस मैच में उसने कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रनों से हराया था।