Hindi

आईपीएल 2023 की पहली जीत

आईपीएल 2023 यानि इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में पहली जीत गुजरात टाइटंस ने दर्ज की है। गुजरात ने चेन्नई सुपर किंग्स को पहले मैच में 5 विकेट से हराया।

Hindi

आईपीएल 2023 का पहला चौका

आईपीएल 2023 का पहला चौका चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर रितुराज गायकवाड़ ने जड़ा। मैच में रितुराज ने कुल 4 चौके और 7 छक्के जड़े।

Image credits: PTI
Hindi

आईपीएल 2023 का पहला सिक्सर

आईपीएल 2023 का पहला सिक्सर रितुराज गायकवाड़ ने मारा और उन्होंने पूरे मैच के दौरान कुल 7 छक्के जड़े। 1 छक्का अंबाती रायडू और 1 छक्का महेंद्र सिंह धोनी ने भी मारा।

Image credits: PTI
Hindi

आईपीएल 2023 का पहला छक्का

आईपीएल 2023 का पहला छक्का भी चेन्नई के ओपनर रितुराज गायकवाड़ ने मारा। रितुराज ने कुल 92 रनों की पारी खेली और शतक से सिर्फ 8 रन से चूक गए।

Image credits: PTI
Hindi

आईपीएल 2023 का पहला टॉस

आईपीएल 2023 का पहला टॉस जीतने का रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने बनाया। हार्दिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और जीत भी दर्ज की।

Image credits: PTI
Hindi

आईपीएल 2023 की पहली हार

आईपीएल 2023 की पहली हार चेन्नई सुपर किंग्स को मिली। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रन बनाए लेकिन वे इसे डिफेंड नहीं कर पाए।

Image credits: PTI
Hindi

चेस करते हुए पहली हाफ सेंचुरी

आईपीएल 2023 में रनों का पीछा करते हुए पहली हाफ सेंचुरी शुभमन गिल ने जड़ी। शुभमन गिल ने 63 रनों की धांसू पारी खेली और गुजरात की जीत के लिए रास्ता बनाया।

Image credits: twitter
Hindi

आईपीएल 2023 की पहली हाफ सेंचुरी

आईपीएल 2023 की पहली हाफ सेंचुरी चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज रितुराज गायकवाड़ के नाम जिन्होंने ताबड़तोड़ पारी खेली। रितुराज ने सिर्फ 50 गेंद पर 92 रन बना डाले।

Image credits: twitter
Hindi

आईपीएल 2023 में पहला इंपैक्ट प्लेयर

आईपीएल 2023 में पहला इंपैक्ट प्लेयर बनने का कीर्तिमान तुषार देशपांडे के नाम रहा। चेन्नई के लिए तुषार देशपांडे का इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया गया।

Image credits: PTI
Hindi

आईपीएल 2023 का पहला सब्सिट्यूट प्लेयर

आईपीएल 2023 का पहला सब्सिट्यूट प्लेयर बनने का कीर्तिमान साईं सुदर्शन के नाम रहा। गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी केन विलियम्सन के चोटिल होने के बाद साईं सुदर्शन ने उनकी जगह बैटिंग की।

Image Credits: PTI