Cricket

IPL 2023: यह उड़ता नहीं 'उड़ाता' पंजाब है- मुंबई को ऐसे उड़ाया

Image credits: PTI

IPL 2023: पंजाब किंग्स 13 रनों से जीती

आईपीएल 2023 के 31वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 13 रनों से हरा दिया है। पंजाब के बल्लेबाजों ने शानदार 214 रन बनाए।

Image credits: PTI

IPL 2023: सैम करन की कप्तानी पारी

पंजाब किंग्स के लिए मुंबई के खिलाफ कप्तानी करने वाले सैम करन ने शानदार 55 रनों की पारी खेली। इसमें सैम ने 5 छक्के और 4 शानदार चौके जड़े।

Image credits: PTI

IPL 2023: मुंबई के गेंदबाज मायूस

पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने अंतिम 5 ओवर में 96 रन बना दिए और हर गेंदबाज की जमकर धुलाई की। जितेश शर्मा ने ताबड़तोड़ बैटिंग का मुजाहिरा पेश किया।

Image credits: PTI

IPL 2023: पंजाब की शानदार गेंदबाजी

मुंबई इंडियंस के लिए कैमरन ग्रीन और सूर्यकुमार यादव ने हाफ सेंचुरी जड़ी लेकिन अंतिम ओवर्स में पंजाब के गेंदबाजों ने कोई गलती नहीं की और 13 रनों से जीत दर्ज की।

Image credits: PTI

IPL 2023: रोहित शर्मा के छक्के

मुंबई इंडियंस की तरफ से ओपनर ईशान किशन सिर्फ 1 रन बना सके। वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार 47 रनों की पारी खेली और कुछ बेहद उंचे छक्के भी जड़े।

Image credits: PTI

IPL 2023: अर्शदीप ने झटके 4 विकेट

पंजाब किंग्स के स्ट्राइक गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शानदार बॉलिंग की और 4 विकेट लेकर मुंबई को बैकफुट पर धकेल दिया। अर्शदीप ने कप्तान रोहित शर्मा को भी परेशान किया।

Image credits: PTI

IPL 2023: हरप्रीत की धांसू बैटिंग

पंजाब किंग्स की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने ताबड़तोड़ बैटिंग की। वहीं हरप्रीत सिंह भाटिया ने कप्तान सैम के साथ लंबी साझेदारी की।

Image credits: PTI

IPL 2023: अर्जुन की लय बिगाड़ी

पंबाज के बल्लेबाजों ने अर्जुन तेंदुलकर के 1 ओवर में 31 रन बनाकर उनकी लय बिगाड़ दी। मुंबई की तरफ से वे सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। अर्जुन ने 1 विकेट भी हासिल किया।

Image credits: PTI

IPL 2023: पीयूष चावला के दो विकेट

मुंबई के गेंदबाज पीयूष चावला ने 2 विकेट लिए। पंबाज ने 20 ओवर में 214 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 201 रन ही बना सकी।

Image credits: PTI