IPL इतिहास के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी, टॉप-5 में नहीं एक भी इंडियन
Cricket Dec 19 2023
Author: Deepali Virk Image Credits:adobe stock/social media
Hindi
मिचेल स्टार्क
IPL के इतिहास में मिचेल स्टार्क अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बिके हैं। KKR ने उन्हें 24.75 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। वो 9 साल बाद आईपीएल में वापिस कर रहे हैं।
Image credits: Getty
Hindi
पैट कमिंस
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस है, जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने इसी साल 20.5 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है।
Image credits: Getty
Hindi
सैम कुर्रन
इंग्लैंड के खिलाड़ी सैम कुर्रन को साल 2023 में पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ रुपए में खरीदा था।
Image credits: Getty
Hindi
कैमरून ग्रीन
साल 2023 में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरून ग्रीन पर भी पैसों की बरसात हुई थी। मुंबई इंडियंस ने पिछले साल उन्हें 17.5 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था।
Image credits: Getty
Hindi
बेन स्टोक्स
इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन स्टोक्स को भी साल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था।
Image credits: Getty
Hindi
क्रिस मॉरिस
साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को साल 2021 में राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था।
Image credits: Getty
Hindi
निकोलस पूरन
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी निकोलस पूरन को साल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 16 करोड़ रुपए में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था।
Image credits: Getty
Hindi
युवराज सिंह
आईपीएल के इतिहास में युवराज सिंह सबसे महंगे बिकने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स अब दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 16 करोड़ रुपए में खरीदा था।
Image credits: Getty
Hindi
पैट कमिंस
साल 2020 में भी पैट कमिंस पर पैसों की बरसात हुई थी, तब कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 15.5 करोड़ रुपए में खरीदा था।
Image credits: Getty
Hindi
ईशान किशन
इस लिस्ट में युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज ईशान किशन का नाम 10वें नंबर पर है। 2022 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 15.25 करोड़ में खरीदा था।