Cricket

IPL में विराट के 10 रिकॉर्ड तोड़ने में छूट जाएंगे क्रिकेटर्स के पसीने

Image credits: Instagram

नंबर-1

18 मई 2016 को विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 50 गेंदों में 113 रन की पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 12 चौके और 8 छक्के जड़े थे।

Image credits: Instagram

नंबर-2

14 मई 2016 को गुजरात लायंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रहे विराट कोहली ने 55 गेंद में 109 रन बनाए थे और इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के जड़े थे।

Image credits: Instagram

नंबर-3

7 मई 2016 को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के खिलाफ भी विराट कोहली ने 58 गेंद में नाबाद 108 रन बनाए थे। जिसमें उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए थे।

Image credits: Instagram

नंबर- 4

10 मई 2013 को विराट कोहली ने उस समय दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के खिलाफ 58 गेंदों पर 99 रनों की पारी खेली थी और 10 चौके और 4 छक्के जड़े थे।

Image credits: Instagram

नंबर- 5

इससे पहले 9 अप्रैल 2013 को ही विराट कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 47 गेंदों पर नाबाद 93 रन बनाए थे और 11 चौके और 4 छक्के लगाए थे।

Image credits: Instagram

नंबर- 6

17 अप्रैल 2018 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी उस समय रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रहे विराट कोहली ने 62 गेंदों पर नाबाद 92 रन बनाए थे और 7 चौके और 4 छक्के जड़े थे।

Image credits: Instagram

नंबर-7

24 अप्रैल 2016 को गुजरात लायंस के खिलाफ भी विराट कोहली ने 63 गेंद पर नाबाद 100 रनों की पारी खेली थी और उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का अपने बल्ले से मारा था।

Image credits: Instagram

नंबर- 8

19 अप्रैल 2019 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी विराट कोहली ने 58 गेंदों पर 100 रन की पारी खेली थी और 9 चौके और 4 छक्के जड़े थे।

Image credits: Instagram

नंबर- 9

21 मई 2023 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ विराट कोहली ने 61 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाए थे और उन्होंने 13 चौके और 1 छक्का जड़ा था।

Image credits: Instagram

नंबर- 10

साल 2023 का आईपीएल विराट कोहली के लिए बहुत सक्सेसफुल रहा। गुजरात टाइटंस के अलावा उन्होंने 18 मई 2023 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी 63 गेंदों पर 100 रन बनाए थे। 

Image credits: Instagram