आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। इस क्रिकेट के महाकुंभ में 10 टीमों के बीच कांटेदार टक्कर देखने को मिलेगी।
इसी बीच आज हम आपको इस आईपीएल सीजन में खेल रहे सभी कप्तानों की उम्र और उनकी सैलरी के बारे में विस्तार से बताएंगे।
शुभमन गिल गुजरात टाइटंस के लिए कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं। मेगा ऑक्शन में उन्हें फ्रेंचाइजी ने 16.5 करोड़ में डील किया है।
ऋषभ पंत पहली बार लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए कप्तानी करते हुए दिखने वाले हैं। LSG ने उन्हें 27 करोड़ रुपए में खरीदा है। बता दें, 30 दिसंबर 2022 को पंत का एक्सीडेंट हुआ था।
28 साल 45 दिन के ऋतुराज गायकवाड चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं। CSK ने 18 करोड़ रुपए में डील किया है।
30 साल 101 दिन के श्रेयस अय्यर आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए कप्तानी करते हुए दिखेंगे। 29 साल सैलरी 26.75 करोड रुपए है।
30 साल 126 दिन के संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के कप्तान हैं। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में उन्हें फ्रेंचाइजी ने 18 करोड रुपए में रिटेन किया।
31 साल 56 दिन के अक्षर पटेल पहली बार दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। 16.5 करोड रुपए उनकी इस सुन सीजन सैलरी है।
31 साल 157 दिन की हार्दिक पांड्या लगातार दूसरी बार मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी कर रहे हैं। इससे साल की सैलरी 16.35 करोड़ रुपए है।
31 साल 289 दिन के रजत पाटीदार को पहली बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का कप्तान बनाया गया है। इस सीजन उनकी सैलरी 11 करोड़ रुपए है।
31 साल 313 दिन के पैट कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद के लिए फिर से कप्तानी करेंगे। इस आईपीएल 2025 में उनकी सैलरी 18 करोड रुपए तय की गई है।
36 साल 284 दिन के अजिंक्य रहाणे कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान बने हैं। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 1.5 करोड रुपए में मेगा ऑक्शन में खरीदा था।