IPL Auction 2026: बेस प्राइस में ही नीलाम हो गए ये 5 विदेशी सुपरस्टार
Cricket Dec 16 2025
Author: Shivansh Shekhar Image Credits:Getty
Hindi
आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन
आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन अबू धाबी में हुआ, जिसमें खिलाड़ियों के ऊपर फ्रेंचाइजियों ने बढ़-चढ़कर बोली लगाई है। कई खिलाड़ियों की किस्मत चमकी, तो कुछ की खराब हुई।
Image credits: Getty
Hindi
बेस प्राइस में बिके 5 महारथी
इस बार मिनी ऑक्शन में 5 बड़े खिलाड़ियों के ऊपर उम्मीद से कम खर्च टीमों ने किए हैं। यहां हम आपको उन्हीं के बारे में बताते हैं, जिन्हें फ्रेंचाइजियों ने बेस प्राइस में खरीद लिया है।
Image credits: Getty
Hindi
बेन डकेट
इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा, जो उनका बेस प्राइस था। दिल्ली के अलावा किसी दुसरी टीम ने इंट्रेस्ट नहीं दिखाई है।
Image credits: Getty
Hindi
डेविड मिलर
साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उन्हें भी दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपए देकर खरीदा। किसी दुसरी टीम ने भरोसा नहीं दिखाया है।
Image credits: Getty
Hindi
क्विंटन डी कॉक
इन फॉर्म साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक भी बेस प्राइस में निपट गए। उन्हें मुंबई इंडियंस ने पहली बोली 1 करोड़ रुपए में ही खरीद लिया।
Image credits: Getty
Hindi
वाणिंदु हसरंगा
श्रीलंकाई ऑलराउंडर वाणिंदु हसरंगा इस ऑक्शन में 2 करोड़ के बेस प्राइस पर आए थे और उतने में ही सिमट गए। लखनऊ सुपरजाइंट्स ने उन्हे 2 करोड़ रुपए देकर जोड़ा।
Image credits: Getty
Hindi
फिन एलेन
न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज फिन एलेन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले राउंड में खरीदा। उन्हें केकेआर फ्रेंचाइजी ने 2 करोड़ रुपए बेस प्राइस में अपने साथ जोड़ लिया।