भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस समय काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसके पीछे की मुख्य वजह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 है।
जसप्रीत बुमराह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो चुके हैं। टीम इंडिया के लिए इस बड़े टूर्नामेंट से पहले एक बहुत बड़ा झटका है।
भारत के मैच विनर प्लेयर जस्सी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी टेस्ट में इंजरी का शिकार हुए थे। उसके बाद अब ICC इवेंट से भी बाहर हो चुके हैं।
जसप्रीत अपने फिटनेस का भरपूर ध्यान रखते हैं। वह फिट रहने के लिए कई तरह की चीजें फॉलो करते हैं और प्रॉपर डाइट के अनुसार चलते हैं।
जसप्रीत बुमराह फिटनेस को बनाए रखने के लिए नॉनवेज खाना भी पसंद करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह चिकन, ऑमलेट और मछली खाते हैं।
दिन की शुरुआत में जसप्रीत बुमराह बैक्ड बींस, चिकन सॉसेज और ऑमलेट खाते हैं। इन चीजों को खाने से उनका ब्रेकफास्ट भरपूर होता है।
जस्सी लंच और डिनर में प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करते हैं। इसके लिए वह पनीर, मछली, ग्रीन वेजिटेबिल, ब्राउन राइस अजर शकरकंद खाते हैं।