मुंबई इंडियंस के प्रमुख बल्लेबाज तिलक वर्मा इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं और इसके पीछे की मुख्य वजह आईपीएल 2025 का 16वां मुकाबला रहा।
दरअसल, लखनऊ सुपर जाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में तिलक वर्मा को धीमी बल्लेबाजी के चलते बाहर कर दिया गया।
क्रिकेट के मैदान पर तिलक वर्मा काफी स्टाइलिश नजर आते हैं। अपने प्रदर्शन के अलावा वो अपने लुक को लेकर भी सुर्खियां बटोरते हैं।
बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं।
मुंबई इंडियंस के घातक बल्लेबाज तिलक वर्मा इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
तिलक वर्मा भक्ति में काफी ज्यादा विश्वास रखते हैं। हाल ही में लखनऊ के मुकाबले से पहले उन्हें राम मंदिर अयोध्या में देखा गया था।
तिलक वर्मा के साथ सूर्यकुमार यादव भी अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन करने के लिए गए थे।