Cricket

MS Dhoni Anniversary: 12 फोटो में देखें माही-साक्षी की क्यूट लव स्टोरी

Image credits: Instagram

एमएस धोनी साक्षी धोनी की वेडिंग एनिवर्सरी

महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी धोनी के साथ 4 जुलाई 2010 को देहरादून में शादी की थी।

Image credits: Instagram

एक बेटी के पेरेंट्स है साक्षी और धोनी

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी की एक बेटी जीवा भी है, जिसका जन्म 6 फरवरी 2015 को हुआ था।

Image credits: Instagram

12 साल का हुआ धोनी और साक्षी का साथ

एमएस धोनी और साक्षी धोनी की शादी को 12 साल बीत गए हैं। साक्षी से शादी के 1 साल बाद ही एमएस धोनी ने 2011 में वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती थी।

Image credits: Instagram

बचपन से एक-दूसरे को जानते थे धोनी और साक्षी

साक्षी धोनी के पिता एमएस धोनी के पापा के साथ रांची की MECON कंपनी में काम करते थे। दोनों का परिवार एक दूसरे को जानता था, लेकिन धोनी और साक्षी की बचपन में कभी मुलाकात नहीं हुई थी।

Image credits: Instagram

ऐसे हुई धोनी और साक्षी की मुलाकात

साक्षी जब औरंगाबाद में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही थी, तो इंटर्नशिप के दौरान उनकी मुलाकात कोलकाता में एमएस धोनी से एक होटल में हुई थी।

Image credits: Instagram

ऐसी शुरू हुई धोनी और साक्षी की लवस्टोरी

धोनी और साक्षी की मुलाकात उनके दोस्त युद्धजीत ने कराई थी। उसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हुई और 2008 से दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया।

Image credits: Instagram

बेहद क्यूट है धोनी और साक्षी की जोड़ी

साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी की जोड़ी क्रिकेट जगत की सबसे फेमस जोड़ियों में से एक है। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ नजर आते हैं।

Image credits: Instagram

धोनी को प्यार से गले लगाती नजर आई साक्षी

इस तस्वीर में साक्षी अपने हसबैंड धोनी को बड़े प्यार से गले लगाते हुए नजर आ रही हैं।

Image credits: Instagram

धोनी की परफेक्ट फैमिली

हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन जीतने के बाद एमएस धोनी अपने परिवार के साथ फोटो क्लिक करवाते नजर आए।

Image credits: Instagram

धोनी और साक्षी का क्यूट अंदाज

इस फोटो में धोनी और साक्षी बेहद ही क्यूट लग रहे हैं। साक्षी को देख धोनी अजीब सा फेस बनाते हुए दिख रहे हैं।

Image credits: Instagram

धोनी का लेडी लक है साक्षी

एमएस धोनी साक्षी को अपना लेडी लक मानते हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने 3 आईसीसी और चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 IPL की ट्रॉफी जीती हैं।

Image credits: Instagram