विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ है। पहले ही दिन विराट कोहली और रोहित शर्मा सहित कई बड़े खिलाड़ियों ने बल्ले से धमाल मचाया।
इस बार विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट काफी खास होने वाला है। पहले ही दिन इसका नमूना देखने को मिला है, जब 5 बड़े बल्लेबाजों ने बल्ले से शतकीय पारी खेली है।
दिल्ली की ओर से खेलते हुए विराट कोहली ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ 101 गेंदों पर 131 रनों की पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 3 छक्के मारे। टीम को 4 विकेट से जीत दिलाया।
झारखंड के कप्तान ईशान किशन ने भी कर्नाटक के खिलाफ सिर्फ 39 गेंदों में 125 रन ठोक दिए। उन्होंने 7 चौके और 14 छक्के मारे हैं। फिर भी टीम 5 विकेट से हार गई।
मुंबई के लिए खेल रहे रोहित शर्मा ने जयपुर में बल्ले से धमाल मचा दिया। सिक्किम के खिलाफ 99 गेंदों पर 155 रनों की पारी खेली, जिसमें 18 चौके और 9 छक्के मारे।
कर्नाटक के लिए खेल रहे देवदत्त पडिक्कल ने झारखंड के खिलाफ 118 गेंदों में 10 चौके और 7 छक्के की मदद से 147 रन बनाए। उन्होंने टीम को जीत दिलाई।
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बिहार के लिए खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 84 गेंदों पर 190 रनों की पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 15 छक्के मारे।