टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन इस समय सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसके पीछे की मुख्य वजह उनकी नई लव स्टोरी है।
एक इंटव्यू के दौरान शिखर धवन ने बताया, कि वो किसी को डेट कर रहे हैं। कुछ सवालों के जवाब में उन्होंने अपने रिलेशनशिप की पुष्टि कर दी।
शिखर धवन का नाम सोफी शाइन के साथ जोड़ा जा रहा है। दरअसल, चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान धवन को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्टेडियम में देखा गया था।
सोफी शाइन मूल रूप से आयरलैंड की रहने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोफी एक आयरिश प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन की गर्लफ्रेंड सोफी शाइन सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव नजर आती हैं। वह अक्सर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
सोफी शाइन को ट्रैवलिंग करने में काफी ज्यादा मजा आता है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी घूमने फिरने की तस्वीरें शेयर कर रखी हैं।
शिखर की नई गर्लफ्रेंड को भारत में घूमने का भी काफी ज्यादा शौक है। वह दिल्ली से लेकर हिमाचल प्रदेश तक के सैर कर चुकी हैं।