भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना इस समय बेहद शानदार फार्म से गुजर रही हैं। उन्होंने साल 2024 खत्म होने से पहले में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ लाजवाब प्रदर्शन किया था।
साल 2024 में स्मृति मंधाना के नाम चार वनडे शतक दर्ज हुआ। भारतीय महिला टीम के लिए सबसे ज्यादा शतक बनाने वाली क्रिकेटर बनीं। जिसका फल उन्हें अब मिला।
स्मृति मंधाना को अब साल 2025 की शुरुआत में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें कप्तानी का भार सौंपा गया है।
दरअसल, कप्तान हरमनप्रीत को भारतीय सिलेक्टर्स ने आराम देने का फैसला किया है। जिसके चलते स्मृति मंधाना को कप्तान बनाया गया है।
बता दें, कि भारत और आयरलैंड के बीच तीन वनडे सीरीज की शुरुआत 10 जनवरी से होने वाली है। टीम इंडिया अपने सारे मुकाबला घर पर ही खेलेगी।
स्मृति मंधाना, दीप्ति , प्रतिका रावल, हरलीन देओल, जेमिमा, उमा छेत्री, ऋचा , तेजल हसबैंस, राघवी बिष्ट, मीनू मानी, प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवर, तीतास साधु, साइमा ठाकोर, सावली सतघरे।
हरमनप्रीत कौर को बाहर बिठाकर स्मृति मंधाना को कप्तानी देना या इशारा करता है, कि सिलेक्टर्स उन्हें टीम इंडिया के फ्यूचर कप्तान के रूप में देख रहे हैं।