IPL 2025 सस्पेंड होने तक सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले 5 बल्लेबाज
Cricket May 10 2025
Author: Shivansh Shekhar Image Credits:ANI
Hindi
IPL 2025 सस्पेंड
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 को सुरक्षा कारणों के चलते एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात के चलते ऐसा करना पड़ा।
Image credits: ANI
Hindi
सबसे ज्यादा छक्के
इसी बीच आईए हम आपको उन 5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने सीजन में अब तक सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर रखा है।
Image credits: ANI
Hindi
1. निकोलस पूरन
नंबर 1 पर लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाड़ी निकोलस पूरन का नाम आता है, जिन्होंने अब तक कुल 11 मैचों में 36 छक्के जड़ दिए हैं।
Image credits: ANI
Hindi
2. प्रियांश आर्य
दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे अनपैक्ड भारतीय बल्लेबाज प्रियांश आर्य का नाम है, जिनके नाम 12 पारियों में 28 छक्के हैं।
Image credits: ANI
Hindi
3. श्रेयस अय्यर
तीसरे नंबर पर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का नाम दर्ज है। अय्यर ने धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए 12 मैचों में 27 छक्के मारे हैं।
Image credits: ANI
Hindi
4. रियान पराग
इस सूची में चौथे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग का नाम आता है। रियान ने 12 मैचों में कुल 26 छक्के अपने नाम कर चुके हैं।
Image credits: ANI
Hindi
5. सूर्यकुमार यादव
पांचवें स्थान पर मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का नाम दर्ज है। सूर्या ने कुल 12 मैचों में 26 छक्के जड़कर रियान पराग के साथ हैं।