आईपीएल के 19वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन की तैयारी चल रही है। 16 दिसंबर को इसका आयोजन अबू धाबी में होने वाला है। सभी टीमों ने कमर कस लिए हैं।
इसी बीच हम आपको आईपीएल फ्लैशबैक में ले चलेंगे और पहले सीजन से लेकर 2025 तक के सबसे महंगे खरीदे गए खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे।
आज हम आपको आईपीएल 2020 के उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिनके ऊपर फ्रेंचाइजियों ने छप्परफाड़ पैसे फेंके थे। 2 के बीच रेस लगी थी।
आईपीएल 2020 के सबसे महंगे खिलाड़ी पैट कमिंस बने थे, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.5 करोड़ रुपए देकर टीम में खरीदा था।
दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का नाम है, जिन्हें किंग्स 11 पंजाब फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन में 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा था।
सूची में तीसरे नंबर पर भी साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस थे। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रेंचाइजी ने 10 करोड़ करोड़ रुपए मिले थे।
वेस्टइंडीज के धाकड़ गेंदबाज शेल्डन कार्टेल इस सूची में चौथे नंबर पर विराजमान हैं। उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने 8.5 करोड़ रुपए में खरीदा था।
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक गेंदबाज नेथन कूल्टर नाइल को मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ रुपए में खरीदा था। वो पांचवें महंगे खिलाड़ी बने थे।
2025 में पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च हुए ये 5 क्रिकेटर
IPL Flashback: 2019 सीजन के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी कौन थे?
विराट कोहली का जलवा: साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ते ही टूटे 7 बड़े रिकॉर्ड
विराट कोहली ने लगाई शतकों की हैट्रिक, तोड़ा विशाल रिकॉर्ड