Hindi

विराट कोहली का जलवा: साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ते ही टूटे 7 रिकॉर्ड

Hindi

विराट कोहली का शानदार शतक

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रायपुर में हुए दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली ने लगातार दूसरा शतक जड़ा। उन्होंने 93 गेंदों पर 102 रन बनाए। ये उनके वनडे करियर का 53वां शतक है।

Image credits: Getty
Hindi

विराट कोहली ने तोड़े ये 7 बड़े रिकॉर्ड

विराट कोहली नंबर 3 पोजीशन पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया है। वो नंबर 3 पर 46 शतक तक लगा चुके हैं।

Image credits: Getty
Hindi

घर पर सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड

भारत में खेलते हुए विराट कोहली ने कुल 26 शतक अब तक लगाए हैं, जबकि क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के नाम 20 शतक थे।

Image credits: Getty
Hindi

विराट और ऋतुराज की सबसे बड़ी पार्टनरशिप

विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ ने तीसरे विकेट के लिए 195 रनों की पार्टनरशिप की। साउथ अफ्रीका के खिलाफ किसी भी भारतीय जोड़ी की ये सबसे बड़ी पार्टनरशिप है।

Image credits: Getty
Hindi

सबसे ज्यादा टीमों के खिलाफ 10+ शतक

विराट ने ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका इन चारों टीमों के खिलाफ 10 से ज्यादा शतक लगाए हैं। जबकि बाकी खिलाड़ी केवल तीन टीमों के खिलाफ 10 से ज्यादा शतक लगा पाए हैं।

Image credits: Getty
Hindi

सबसे ज्यादा बार लगातार शतक लगाने का रिकॉर्ड

विराट कोहली 12 बार वनडे में लगातार शतक लगा चुके हैं। जबकि साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने 7 बार लगातार शतक लगाए थे।

Image credits: Getty
Hindi

घर पर 6500+ रन किए पूरे

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में अपने 6500 रन पूरे कर लिए हैं। ये किसी भी भारतीय का घर पर सबसे बड़ा स्कोर है। वनडे में अब तक उनके नाम 14492 रन हो गए हैं।

Image credits: Getty
Hindi

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरी की हैट्रिक

विराट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ हैट्रिक ली है। पहले और दूसरे वनडे में उन्होंने बैक टू बैक शतक लगाया, इससे पहले वर्ल्ड कप 2023 में भी उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरी लगाई थी।

Image credits: Getty

विराट कोहली ने लगाई शतकों की हैट्रिक, तोड़ा विशाल रिकॉर्ड

रोहित शर्मा के बाद इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले 5 एक्टिव बल्लेबाज

Flashback: IPL 2018 ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले 5 खिलाड़ी

मोहम्मद कैफ और पूजा यादव लवस्टोरी: धर्म की दीवार तोड़कर लिखी प्यार की कहानी