Cricket

IPL Mini Auction 2024 में बरसेगा इन 10 खिलाड़ियों पर पैसा

Image credits: X

हर्षल पटेल

इस साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने हर्षल पटेल को अपनी टीम से रिलीज कर दिया है। उन्हें 2021 में 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। ऐसे में इस बार उन पर बड़ी बोली लग सकती है।

Image credits: Getty

हैरी ब्रूक

SRH ने पिछले साल हैरी ब्रूक को 13.25 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन इस साल उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया है। ऐसे में वह किस टीम में शामिल होंगे यह देखना होगा।

Image credits: Getty

लॉकी फर्ग्यूसन

KKR ने 2022 में लॉकी फर्ग्यूसन को 10 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन इस साल उन्हें रिलीज कर दिया गया, ऐसे में कई फ्रेंचाइजी उन पर नजर लगाए बैठी है।

Image credits: Getty

मिचेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिचेल स्टार्क ने 2015 से आईपीएल नहीं खेला है। लेकिन इस बार वह आईपीएल में शामिल होंगे और कई बड़ी टीम उनपर बोली लगा सकती है।

Image credits: Getty

पैट कमिंस

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपनी टीम को जिताने वाले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस पर भी इस बार कई टीमों की निगाहें होंगी, वो लंबे समय से KKR के लिए खेल रहे थे।

Image credits: Getty

रचिन रविंद्र

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रविंद्र पर आईपीएल की बड़ी फ्रेंचाइजी की निगाहें होगी। वह पहली बार आईपीएल खेलेंगे। वर्ल्ड कप में उन्होंने अपने बल्ले से और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया।

Image credits: Getty

शार्दुल ठाकुर

2022 में शार्दुल ठाकुर को दिल्ली कैपिटल ने 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके बाद वह कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल हुए, लेकिन इस सीजन कई बड़ी फ्रेंचाइजी उनपर बोली लगा सकती हैं।

Image credits: Getty

ट्रेविस हेड

ICC वनडे WC2023 में अपनी बल्लेबाजी से ऑस्ट्रेलिया को शानदार जीत दिलाने वाले ट्रेविस हेड पर इस बार कई फ्रेंचाइजी बड़ी बोली लगा सकती हैं। उन्होंने 2017 से आईपीएल नहीं खेला है।

Image credits: Getty

उमेश यादव

भारत के दिग्गज बॉलर उमेश यादव को इस साल कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिलीज कर दिया है। ऐसे में वह किस टीम में शामिल होते हैं और उन पर कितनी बोली लगती है यह देखने वाली बात होगी।

Image credits: Getty

वानेंदु हसारंगा

श्रीलंकाई खिलाड़ी वानेंदु हसारंगा को इस साल RCB ने रिलीज कर दिया है। उन्हें 2022 में 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा गया था। ऐसे में इस बार उन पर भी बड़ी बोली लग सकती है।

Image credits: Getty