विराट कोहली ने वनडे फॉर्मेट में अब तक 51 शतक लगाए हैं। वो सचिन तेंदुलकर की बराबरी पर है। अगर वो इस सीरीज में एक और शतक लगा लेंगे, तो सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
कोहली इंटरनेशनल करियर में 28000 रन पूरे करने से केवल 327 रन दूर है। अगर वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में इतने रन बना लेते हैं, तो वो सचिन तेंदुलकर से आगे निकल जाएंगे।
विराट के नाम 27673 रन है। अगर वो 344 रन और बना लेते हैं, तो श्रीलंका के प्लेयर कुमार संगकारा को पछाड़कर सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे ।
विराट कोहली SA के खिलाफ 16 रन बनाते ही SENA देश (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) के खिलाफ जीत वाले वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन सकते हैं।
विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में अब तक पांच शतक लगा चुके हैं। एक और शतक लगाकर वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
विराट कोहली वनडे सीरीज में 14 रन बनाते ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीते गए मैचों में 1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन जाएंगे।
विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी बार 50+ से ज्यादा स्कोर बना लेते हैं, तो वो घरेलू मैदान पर वनडे में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने वाले खिलाड़ी भी बन जाएंगे।
विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो बार 50 से ज्यादा रन बना लेते हैं, तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी भी बन जाएंगे।