विराट कोहली ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी की है। आज हम आपको मिलवाते हैं विराट कोहली की साली यानी कि अनुष्का शर्मा की बहन से, जो खूबसूरती में उन्हें भी टक्कर देती हैं।
रूहानी शर्मा अनुष्का शर्मा की चचेरी बहन हैं। उनका जन्म 18 सितंबर 1994 को हिमाचल प्रदेश के सोलन में हुआ है।
रूहानी शर्मा एक्ट्रेस हैं। वह बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने तमिल फिल्म कदैसी बेंच कार्थी से करियर की शुरुआत की। वो मलयालम, तेलुगु फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
अनुष्का शर्मा की कजिन रूहानी शर्मा ने फिल्म आगरा में इंटीमेट सीन देकर काफी सुर्खियां बटोरी थी, फिल्म में उनके लुक कमाल थे।
रूहानी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती है। इंस्टाग्राम पर उनके 1.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जिनके लिए वह अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है और फैंस भी उस पर ढेर सारे कमेंट्स करते हैं।
विराट कोहली की साली साहिबा इंडियन अटायर में भी बहुत खूबसूरत लगती हैं। इस ऑरेंज कलर के फ्लोरल प्रिंट लहंगे में उनकी खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है।
रूहानी शर्मा इस येलो कलर की सिल्क कांजीवरम साड़ी में भी बहुत खूबसूरत लग रही हैं। मिनिमल मेकअप लुक में उन्होंने केवल झुमकी पहनकर और माथे पर बिंदी लगाकर अपने लुक को पूरा किया है।
रूहानी शर्मा कर्ली हेयर में बहुत ही ग्लैमरस लग रही हैं। मेसी हेयर लुक को अपनाते हुए उन्होंने प्रिंटेड ब्लाउज के साथ प्लेन व्हाइट कलर की साड़ी वियर की है।
रूहानी इंस्टा पर अपनी ढेर सारी तस्वीरें शेयर करती हैं। इस मेहरून कलर के अनारकली सूट में भी वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने माथे पर काली बिंदी और ऑक्सिडाइज झुमके पहने हैं।