WPL 2026 में कछुए की रफ्तार से रन बनाने वाली 5 बल्लेबाज
Cricket Feb 02 2026
Author: Shivansh Shekhar Image Credits:social media
Hindi
WPL 2026 अंतिम चरण में
विमेंस प्रीमियर लीग का चौथा सीजन काफी रोमांचक रहा। अब सिर्फ एलिमिनेटर और फाइनल बचा है। अब तक इस सीजन में कई ऐसे बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने ताबड़तोड़ रन बनाए हैं।
Image credits: social media
Hindi
सबसे कम स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज
लेकिन, आज हम आपको उन 5 बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने इस सीजन कछुए जैसी रफ्तार से रन बनाए हैं। साथ ही टीम को मुसीबत में भी डाला है।
Image credits: x@wpl
Hindi
जॉर्जिया वॉल
सूची में दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाज जॉर्जिया वॉल हैं, जिन्होंने 5 इनिंग में 91 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 113.75 का रहा है। औसत भी 22.75 रहा।
Image credits: x@rcb
Hindi
हरलीन देओल
पहले नंबर पर यूपी वॉरियर्स की विस्फोटक बल्लेबाज हरलीन देओल का नाम आता है, जिन्होंने 8 इनिंग में 115.97 की स्ट्राइक रेट से 167 रन बनाए। औसत 23.86 का रहा।
Image credits: x@TanujSingh
Hindi
शेफाली वर्मा
दिल्ली कैपिटल्स की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 8 इनिंग में 208 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 26.00 का रहा। उन्होंने पूरे लीग मैचों में 120.33 की स्ट्राइक रेट बल्लेबाजी की।
Image credits: insta/delhicapitals
Hindi
बेथ मूनी
चौथे नंबर पर गुजरात जायंट्स की बल्लेबाज बेथ मूनी हैं, जिन्होंने 8 पारियों में 196 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 122.50 का रहा है। 24.50 की औसत से बल्लेबाजी की है।
Image credits: x@wpl
Hindi
मेग लैनींग
यूपी वॉरियर्स की कप्तान मेग लैनींग ने 8 इनिंग में 31.00 की औसत से 248 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 125.25 रहा। उनकी टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी।