Bihar

बिहार में अनोखा जॉब ऑफर, पसंद की महिला को गर्भवती करो, देंगे 13 लाख

Image credits: Freepik

महिला को गर्भवती करने पर 13 लाख रुपए इनाम

बिहार में ठगी का अनोखा मामला सामने आया है। यहां शातिर अपराधी लोगों को पसंद की महिला को गर्भवती करने का ऑफर दे रहे थे। बदले में 13 लाख रुपए इनाम देने का वादा था।

Image credits: Freepik

पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया

बिहार में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोगों को ऐसी महिलाओं को गर्भवती बनाने के लिए 13 लाख रुपए ऑफर कर रहे थे, जिन्हें बच्चा नहीं हो रहा है।

Image credits: Freepik

'ऑल इंडिया प्रेगनेंट जॉब सर्विस'चला रहे अपराधी

पुलिस ने बताया कि शातिर अपराधी 'ऑल इंडिया प्रेगनेंट जॉब सर्विस' नाम से रैकेट चला रहे थे। बिहार के नवादा जिले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Image credits: Freepik

सोशल मीडिया से आरोपी करते थे लोगों से संपर्क

पुलिस ने बताया है कि आरोपी लोगों से व्हाट्सएप और सोशल मीडिया द्वारा संपर्क करते थे। वे उन्हें अपनी सेवाएं देने के बदले लाखों रुपए कमाने का झांसा देते थे।

Image credits: Freepik

ली जाती थी 799 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस

जो कोई आरोपियों के झांसे में आते उससे रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 799 रुपए मांगा जाता था। रजिस्ट्रेशन के बाद गिरोह उन्हें महिलाओं की तस्वीरें भेजता था।

Image credits: Freepik

महिला चुनने पर देना होता था सिक्योरिटी मनी

लोगों से पूछा जाता कि वे अपनी पसंद की महिला चुनें, जिसे गर्भवती बनाना चाहते हैं। महिला की सुंदरता के आधार पर वे 5-20 हजार रुपए सिक्योरिटी मनी मांगते थे।

Image credits: Freepik

महिला गर्भवती हुई तो देंगे 13 लाख

नवादा के एसपी कल्याण आनंद ने बताया कि आरोपी झांसे में आए लोगों से कहते कि अगर वे महिला को गर्भवती कर पाए तो 13 लाख रुपए मिलेंगे।

Image credits: Freepik

महिला गर्भवती नहीं हुई तब भी मिलेंगे 5 लाख

आरोपी लोगों से कहते कि महिला गर्भवती नहीं हो पाई तब भी उन्हें 5 लाख रुपए मिलेंगे। आरोपियों को बिहार पुलिस की SIT ने नवादा में छापेमारी कर गिरफ्तार किया।

Image credits: Freepik

पूरे देश में फैला है साइबर सिंडिकेट

पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और प्रिंटर बरामद किया है। मास्टरमाइंड सहित शेष आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। SP ने कहा कि ये लोग देशव्यापी साइबर सिंडिकेट का हिस्सा हैं।

Image credits: Freepik