शादी के बाद पुलिस की चौखट पर दूल्हा-दूल्हन, जानें क्यों आई ये नौबत?
Hindi

शादी के बाद पुलिस की चौखट पर दूल्हा-दूल्हन, जानें क्यों आई ये नौबत?

बंदूक की नोक पर किया गया जबरन विवाह
Hindi

बंदूक की नोक पर किया गया जबरन विवाह

बिहार के बेगूसराय में एक शिक्षक का अपहरण कर उसे जबरन बंदूक की नोक पर शादी के लिए मजबूर किया गया। जानें क्या है ‘पकड़वा विवाह’ जो राज्य में वरपक्ष के लिए हमेशा से ही खौफनाक रहा है।

Image credits: iSTOCK
स्कूल से लौटते समय शिक्षक का किया गया अपहरण
Hindi

स्कूल से लौटते समय शिक्षक का किया गया अपहरण

बेगूसराय जिले में इस विचित्र और चिंताजनक घटनाक्रम में स्कूल से वापस घर जा रहे शिक्षक अवनीश कुमार का अपहरण कर बंदूक की नोक पर जबरन शादी कराई गई।

Image credits: iSTOCK
बंदूक के बल पर किया अगवा, विरोध पर पीटा भी
Hindi

बंदूक के बल पर किया अगवा, विरोध पर पीटा भी

बेगूसराय के राजौरा निवासी अवनीश कुमार को 2 स्कॉर्पियो सवार 12 लोगों ने उनका ई-रिक्शा रोककर अगवा कर लिया। इन लोगों ने अवनीश पर बंदूक तानी, पीटा और गुंजन नामक लड़की से शादी करा दिया।

Image credits: iSTOCK
Hindi

सरकारी नौकरी मिलने के बाद शादी से मुकर गया था अवनीश

गुंजन और अवनीश के बीच कथित तौर पर चार साल से संबंध थे, लेकिन अवनीश ने सरकारी शिक्षक की नौकरी मिलने के बाद शादी से इनकार कर दिया था।

Image credits: iSTOCK
Hindi

प्रेमिका से दूल्हन बनी युवती ने क्या कहा?

गुंजन ने आरोप लगाया कि अवनीश ने शादी का वादा करके उसके साथ संबंध रखे थे। हमने साथ में काफी समय बिताया, लेकिन जब शादी का जिक्र किया, तो इनकार कर दिया, जिसके बाद कोई ऑप्शन नहीं बचा।

Image credits: iSTOCK
Hindi

अगवा शिक्षक ने क्या कहा?

दूसरी ओर, अवनीश ने गुंजन के दावों का खंडन किया और कहा कि वो फोन करके परेशान करती थी। उसे अगवा किया गया, पीटा गया और जबरन सिंदूर लगाकर शादी की रस्में पूरी करने की कोशिश की गई।

Image credits: iSTOCK
Hindi

शादी के बाद हंगामा

शादी के बाद जब गुंजन अपने परिवार के साथ अवनीश के घर पहुंची, तो वहां हंगामा मच गया। अवनीश के परिवार ने गुंजन को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

Image credits: iSTOCK
Hindi

दोनों पक्षों ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

इसके बाद गुंजन ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई, जबकि अवनीश ने अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज कराया।

Image credits: iSTOCK
Hindi

पकड़ौवा विवाह की परंपरा में होता क्या है?

बिहार में पकड़ौवा विवाह की यह घटना राज्य की एक पुरानी, ​​लेकिन चिंताजनक परंपरा को उजागर करती है। इसमें दुल्हन का परिवार किसी अविवाहित पुरुष काे अगवा करके शादी करा दी जाती है। 

Image credits: iSTOCK

UGC NET 2024 आवेदन: समय सीमा समाप्त होने वाली है!

राजगीर के 5 छुपे रत्न: क्या है इनकी खासियत?

कितने अमीर हैं खान सर, क्या आप जानते हैं उनकी हर 1 दिन की कमाई

पटना में इस दिन से चलेगी मैट्रो ट्रेन, इस रूट में होगा परिचालन