Hindi

राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर चुनाव 2023 में टीएस सिंंहदेव को हराया

Hindi

2023 में जीते राजेश अग्रवाल

अंबिकापुर विधानसभा सीट से 2023 के चुनाव में भाजपा से राजेश अग्रवाल 90780 वोट पाकर जीते। जबकि कांग्रेस के टीएस सिंहदेव को 90686 वोट पाकर महज 94 वोट से हार का सामना करना पड़ा।

Image credits: Adobe Stock
Hindi

2018 में बाबा को मिला 1 लाख से अधिक वोट

2018 में कांग्रेस के दिग्गज नेता T.S. Baba विजयी हुए थे। बाबा ने 1 लाख से ज्यादा वोट पाकर बीजेपी प्रत्याशी अनुराग सिंह देव को हराया था। आगे पढ़ें पिछले कुछ चुनावों के रोचक आंकड़े।

Image credits: Adobe Stock
Hindi

2018 में टीएस की प्रॉपर्टी 500 करोड़

कांग्रेस के T.S. Baba ने 2018 के चुनाव में 500 करोड़ रु. की प्रॉपर्टी घोषित की थी। हालांकि, 2013 के मुकाबले इनकी प्रॉपर्टी कम हो गई थी। 62 लाख रु. का कर्जा था।

Image credits: Adobe Stock
Hindi

2013 में भाजपा प्रत्याशी की हार

2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पोस्ट ग्रेजुएट प्रत्याशी टीएस बाबा ने बीजेपी प्रत्याशी अनुराग देव सिंह को हराया था।

Image credits: Adobe Stock
Hindi

2013 में 561 करोड़ हुई प्रॉपर्टी

टीएस बाबा 2013 विधानसभा चुनाव में अपनी कुल प्रॉपर्टी 561 करोड़ रु. बताई थी। 10 लाख रु. का कर्जा दिखाया था।

Image credits: Adobe Stock
Hindi

980 वोटों से मिली टीएस बाबा को जीत

2008 में टी. एस. बाबा को मात्र 980 वोटों से जीत मिली थी, जबकि 2003 में अंबिकापुर सीट पर भाजपा के उम्मीदवार कमलभान सिंह विजयी हुए थे।

Image Credits: Adobe Stock