Chhattisgarh

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में मची भगदड़, BJP में हो रहे शामिल

Image credits: social media

कांग्रेस में मची भगदड़

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में भगदड़ मच गई है। कई प्रदेशों में एक के बाद एक नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

Image credits: social media

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम ने छोड़ी कांग्रेस

हालही महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने कांग्रेस छोड़कर पार्टी को बड़ा झटका दिया है। इससे पहले एमपी में कई नेताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाईन की है।

Image credits: social media

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को झटका

अब छत्तीसगढ़ में दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। गुरुवार को कई नेताओं ने सीएम विष्णुदेव साय की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

Image credits: social media

ये नेता हुए भाजपा में शामिल

कांग्रेस पूर्व विधायक विधान मिश्रा, प्रमोद शर्मा, कामगार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडेय, राष्ट्रीय सचिव कामगार कांग्रेस सौरभ निर्वाणी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल।

Image credits: social media

छत्तीसगढ़ी कलाकार भी भाजपा में शामिल

छत्तीसगढ़ के कलाकार मनमोहन सिंह ठाकुर ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। सीएम विष्णुदेव साय ने सभी को गमछा पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई है।

Image credits: social media

कांग्रेस नहीं रोक पा रही नेता

कांग्रेस के दिग्गज नेता एक के बाद एक करके कांग्रेस छोड़ रहे हैं। इसके बावजूद भी कांग्रेस अपने नेताओं को रोक नहीं पा रही है। वे लगातार भाजपा का दामन थाम रहे हैं।

Image credits: social media