Chhattisgarh

पंडरिया विधानसभा सीट रिजल्ट: BJP की भावना बोहरा 26398 वोट से जीतीं

Image credits: Adobe Stock

2023 चुनाव में भावना और नीलकंठ के बीच मुकाबला

पंडरिया विधानसभा सीट से 2023 के चुनाव में भाजपा से भावना बोहरा और कांग्रेस से नीलकंठ चंद्रवंशी आमने सामने थे।

Image credits: Adobe Stock

1 लाख से अधिक वोट लाई महिला प्रत्याशी

2018 में पंडरिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस की महिला प्रत्याशी ममता चंद्राकर ने एक लाख से अधिक वोट पाकर सीट पर कब्जा किया। आगे पढ़ें पिछले कुछ चुनावों के रोचक आंकड़े...।

Image credits: Adobe Stock

2018 में 36 हजार वोटों से हारी भाजपा

41 साल की युवा नेता ममता चंद्राकर ने 100907 वोट हासिल कर भाजपा के 51 साल के प्रत्याशी मोतीराम चंद्रवंशी को 36487 वोटों से हराया था।

Image credits: Adobe Stock

2018 में जीती हुई प्रत्याशी 12 वीं पास

विधायक बनी ममता चंद्राकर महज 12 वीं पास है। उन्होंने 2018 में अपनी कुल संपत्ति 3 करोड़ 25 लाख रुपए बताई थी।

Image credits: Adobe Stock

2013 में भाजपा विधायक भी 12वीं पास

12वीं पास मोतीराम चंद्रवंशी 2013 के चुनाव में भाजपा विधायक बने। उन्हें 81685 वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी लालजी चंद्रवंशी को 74412 वोट मिले थे।

Image credits: Adobe Stock

कांग्रेस के पक्ष में आया 2008 का रिजल्ट

2008 में कांग्रेस प्रत्याशी अकबर भाई की जीत हुई थी। उन्होंने भाजपा के लालजी चंद्रवंशी को हराया था।

Image credits: Adobe Stock