अरविंद केजरीवाल चुनाव हारे। भाजपा के प्रवेश वर्मा ने उन्हें 4089 वोटों से हराया। अरविंद केजरीवाल को 25999, प्रवेश वर्मा को 30088 और कांग्रेस के संदीप दीक्षित को 4568 वोट मिले।
पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया जंगपुरा सीट से चुनाव 675 वोटों से हार गए हैं। भाजपा के तरविंदर मारवाह को 38859, सिसौदिया को 38184 और कांग्रेस ने फरहाद सूरी को 7350 वोट मिले।
कालकाजी विधानसभा सीट से सीएम आतिशी 3521 वोट से चुनाव जीत गईं हैं। उन्हें 52154 वोट मिले। भाजपा के रमेश बिधूड़ी को 48633 और कांग्रेस नेता अलका लांबा को 4392 वोट मिले।
आप के सीनियर नेता सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती सीट से चुनाव हार गए हैं। भाजपा के करनैल सिंह ने 20998 वोटों से उन्हें हराया। सत्येंद्र जैन को 35871 और करनैल सिंह को 56869 वोट मिले।
मंत्री सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश सीट से हार गए हैं। भाजपा की शिखा रॉय ने 49594 वोट पाकर उन्हें 3188 वोट से हराया। भारद्वाज को 46406 और कांग्रेस के गर्वित सिंघवी को 6711 वोट मिले।
मालवीय नगर विधानसभा सीट से आप के सोमनाथ भारती 2131 वोट से हार गए हैं। उन्हें 37433 वोट मिले। भाजपा के सतीश उपाध्याय को 39564 और कांग्रेस के जितेंद्र कुमार कोचर को 6770 वोट मिले।
बल्लीमारान विधानसभा सीट से आप के इमरान हुसैन जीत गए हैं। उन्हें 57004 वोट मिले। भाजपा के कमल बागड़ी को 27181 और कांग्रेस के हारून यूसुफ को 13059 वोट मिले।
रोहिणी विधानसभा सीट से भाजपा के विजेंद्र गुप्ता 37816 वोट से चुनाव जीत गए हैं। उन्हें 70365 वोट मिले। AAP के प्रदीप मित्तल को 32549 वोट मिले।
ओखला सीट से आप के अमानतुल्लाह खान 30030 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। उन्हें 68162 वोट मिले। दूसरे नंबर पर AIMIM के शिफा उर रहमान खान रहे। उन्हें 38132 वोट मिले।
पटपड़गंज विधानसभा सीट से आप के अवध ओझा 28072 वोटों से चुनाव हार गए हैं। उन्हें 45988 वोट मिले। भाजपा के रविंदर सिंह नेगी को 74060 और कांग्रेस के अनिल चौधरी को 16549 वोट मिले।