Hindi

2.77 लाख Cr की मालकिन को क्यों आया BJP पर गुस्सा, उठाया ये कदम

Hindi

बीजेपी से नाराज हुईं सावित्री जिंदल

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी से टिकट न मिलने पर गुरुवार को देश की चौथी सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल नाराज हो गईं। उन्होंने हिसार से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

Image credits: Getty
Hindi

कौन हैं Savitri Jindal

हिसार की रहने वाली सावित्री, जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन हैं। देश की सबसे अमीर महिला हैं। उनके पति स्टील किंग ओपी जिंदल थे। सावित्री के बेटे नवीन जिंदल कुरूक्षेत्र से बीजेपी सांसद हैं

Image credits: Getty
Hindi

सावित्री जिंदल की नेटवर्थ

फॉर्च्यून इंडिया लिस्ट के मुताबिक, 74 साल की सावित्री देवी जिंदल के पास करीब 2.77 लाख करोड़ रुपए है। वह भारत के टॉप 10 सबसे ज्यादा अमीरों में एकमात्र महिला हैं, जो चौथे स्थान पर हैं

Image credits: Getty
Hindi

2 साल में सावित्री जिंदल की संपत्ति बढ़ी

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, सावित्री जिंदल की संपत्ति में पिछले 2 साल में जबरदस्त इजाफा आया है। फोर्ब्स लिस्ट में 2020 में 349, 2021 में 234वें,022 में 91वें नंबर पर थीं।

Image credits: Getty
Hindi

6 बच्चों के पिता से शादी

सावित्री जिंदल का जन्म 20 मार्च 1950 को असम के तिनसुकिया में हुआ था। 15 साल की उम्र में ओपी जिंदल से शादी हुई। यह ओपी जिंदल की दूसरी शादी थी, उनकी पहली पत्नी से 6 बच्चे थे।

Image credits: Getty
Hindi

सावित्री जिंदल के कितने बच्चे हैं

पति की पहली शादी से 6 बच्चे और सावित्री जिंदल के 4 बच्चे हैं। बेटे नवीन जिंदल और 3 बेटियां हैं। उन्होंने सभी को अच्छी परवरिश दी और आज सबसे सफल बिजनेसवुमेन में से एक हैं।

Image credits: Getty
Hindi

सावित्री जिंदल बिजनेस और राजनीति में कब आईं

2005 में पति की मौत के बाद सावित्री जिंदल ने बिजनेस संभाला। इसी साल हिसार से उपचुनाव लड़कर राजनीति में एंट्री ली। वह लगातार दो चुनाव जीतकर हरियाणा में कैबिनेट मंत्री भी बनीं।

Image Credits: social media