Hindi

कितने पढ़े-लिखे हैं नायब सिंह सैनी? जानिए क्या करती हैं पत्नी!

Hindi

नायब सिंह सैनी: हरियाणा चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत का चेहरा

हरियाणा विधानसभा चुनावों में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया। भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। 

Image credits: social media
Hindi

चुनाव से 6 महीने पहले हरियाणा के CM बने थे नायब सिंह सैनी

बता दें कि चुनाव से लगभग 6 महीने पहले भाजपा ने मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री पद से हटा कर नायब सिंह सैनी को कमान सौंपी, जो जातीय समीकरण के हिसाब से सही निर्णय साबित हुआ।

Image credits: social media
Hindi

नायब सिंह सैनी की फैमिली

नायब सिंह सैनी का जन्म 25 जनवरी 1970 को हरियाणा के अंबाला जिले के मिजापुर माजरा में हुआ। वे रिटायर्ड सैनिक टेलू राम और कुलवंत कौर के बेटे हैं, जो हरियाणवी सैनी परिवार से हैं।

Image credits: social media
Hindi

नायब सिंह सैनी का एजुकेशन: एलएलबी की डिग्री

नायब सिंह सैनी ने बी.आर. अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी, मुजफ्फरपुर से स्नातक की डिग्री हासिल की और बाद में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की।

Image credits: social media
Hindi

नायब सिंह सैनी का राजनीतिक करियर

नायब सिंह सैनी की राजनीतिक यात्रा 2014 में शुरू हुई, जब वे हरियाणा विधानसभा के लिए चुने गए। हरियाणा विधान सभा चुनाव 2024 से पहले वे सीएम पद पर रहे।

Image credits: social media
Hindi

नायब सिंह सैनी की पत्नी, बच्चे

नायब सिंह सैनी की शादी सुमन से हुई है। सुमन ने साल 2022 में बीजेपी के टिकट पर जिला परिषद का चुनाव लड़ा था लेकिन हार गई थीं। उनके दो बच्चे हैं, बेटी अंशिका और बेटा अनिकेत है।

Image credits: social media
Hindi

सैनी जाति से संबंधित, विचारों में RSS की भूमिका

वे सैनी जाति से संबंधित हैं, जो उनके राजनीतिक पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। नायब सिंह सैनी के राजनीतिक विचारा और संबंधों को आकार देने में RSS की भूमिका रही है।

Image credits: social media
Hindi

राजनीति में आने से पहले थे बिजनेसमैन

राजनीति में आने से पहले, नायब सिंह सैनी एक कृषि व्यवसायी और उद्यमी रहे हैं, जिसने उन्हें ग्रामीण विकास पर केंद्रित नीतियों को विकसित करने में मदद की।

Image credits: social media
Hindi

नायब सिंह सैनी की संपत्ति

नायब सिंह सैनी की संपत्ति करोड़ों में है, जिसका ब्योरा चुनावी हलफनामे में दिया है। जिसके अनुसार उनकी कुल संपत्ति 5,80,52,714 रुपये है, वहींं उन पर 74,82,619 रुपये कर्ज भी है।

Image Credits: social media