Other States

अरविंद केजरीवाल या पत्नी सुनीता, जानिये किसके पास है ज्यादा धन दौलत

Image credits: social media

अरविंद और सुनीता केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल इन दिनों काफी सुर्खियों में है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि दोनों में सबसे ज्यादा मालदार पार्टी कौन है।

Image credits: social media

नेटवर्थ 3.44 करोड़

अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम है। वहीं उनकी पत्नी भी सरकारी कर्मचारी रह चुकी है। ऐसे में उनकी संपत्ति भी अपने पति से कम नहीं है। अरविंद केजरीवाल की कुल नेटवर्थ 3.44 करोड़ रुपए है।

Image credits: social media

पति पत्नी के पास कैश

अरविंद और उनकी पत्नी के मिलाकर कुल 6 बैंक खाते हैं। जिसमें उनके पास करीब 33.29 लाख रुपए बैंक में जमा है। नकदी में अरविंद के पास 12 हजार और पत्नी के पास 9 हजार रुपए कैश हैं।

Image credits: social media

सुनीता के पास 32 लाख का सोना

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के पास करीब 32 लाख रुपए का सोना है। जबकि 40 हजार रुपए की चांदी है। ये जानकारी सीएम ने 2020 के चुनाव में घोषित की थी।

Image credits: social media

सुनीता के पास बलेनो कार

अ​रविंद केजरीवाल के पास कोई वाहन नहीं है। जबकि उनकी पत्नी सुनीता के पास एक मारुति बलेनो कार है। उनकी पत्नी के नाम पर 15.31 लाख रुपए के म्यूचल फंड भी है।

Image credits: social media

गुरुग्राम में आलीशान घर

अरविंद केजरीवाल का हरियाणा के गुरुग्राम में करीब एक करोड़ रुपए का आलीशान घर है। ये कीमत 2020 के अनुसार है। हालांकि उन्होंने इसे महज 60 लाख रुपए में खरीदा था।

Image credits: social media

1.77 करोड़ की कृषि भूमि

अरविंद केजरीवाल के पास गाजियाबाद और हरियाणा में करीब 1.77 करोड़ रुपए की खेती और अन्य उपयोग की जमीन है।

Image credits: social media

इंजीनियर है अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने आइआइटी खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग से बी टेक किया था। उनकी पत्नी रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी है।

Image credits: social media

15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत

शराब घोटाले मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किये गए दिल्ली के सीएम अ​रविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में लिया गया है।

Image credits: social media