Madhya Pradesh

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, 15 नेताओं ने छोड़ी पार्टी

Image credits: social media

कांग्रेस को बड़ा झटका

लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के करीब 15 दिग्गज नेताओं ने भाजपा का हाथ थाम लिया है।

Image credits: social media

महापौर सहित कई नेताओं ने छोड़ी कांग्रेस

जबलपुर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू सहित करीब 15 नेता कांग्रेस पार्टी को छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।

Image credits: social media

सीएम की मौजदूगी में ली सदस्यता

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

Image credits: social media

जबलपुर मेयर सहित ये नेता भाजपा में शामिल

जबलपुर मेयर जगत बहादुर सिंह अन्नू, डिंडोरी जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते, उपाध्यक्ष अंजू जितेंद्र ब्यौहार, डिंडोरी पूर्व जिलाध्यक्ष बीरेंद्र बिहारी शुक्ला भाजपा में शामिल हुए।

Image credits: social media

जिला पंचायत सदस्य सहित पार्षद ने छोड़ी कांग्रेस

जिला पंचायत सदस्य हीरा रुदेश परस्ते, डिंडोरी नगर परिषद पार्षद रजनीश राय, रितेश जैन, राजेश पाराशर, रुपाली जैन, डिंडोरी जनपद पंचायत अध्यक्ष आशा धुर्वे भाजपा में शामिल हुए।

Image credits: social media

ये नेता भी भाजपा में आए

करंजिया जनपद पंचायत उपाध्यक्ष गीता पट्टा, डिंडोरी जनपद पंचायत सदस्य मोना हिरौंदे, करंजिया जनपद पंचायत सदस्य शिवकुमारी नेता, अमरपुर जनपद पंचायत सदस्य मालती तिवारी BJP में शामिल हुए।

Image credits: social media

कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष ने भी छोटी पार्टी

पूर्व जनपद सदस्य गोकुल सिंह वाटिया और यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रोशन पन्द्राम ने भी कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा है।

Image credits: social media

मोहन यादव बोले बढ़ रहा परिवार

सीएम मोहन यादव ने कहा कि जब से अयोध्या में रामलला की स्थापना हुई है। राम राज्य आता जा रहा है। हमारा परिवार बढ़ा हो रहा है। सभी का स्वागत है सभी को शुभकामनाएं।

Image credits: social media