एक पेड़ से लखपति बन गया यह शख्स, एक फल 1 हजार में बिकता
Madhya Pradesh Mar 14 2024
Author: subodh kumar Image Credits:social media
Hindi
एक पेड़ ने बनाया लखपति
एक पेड़ भी किसी को लखपति बना सकता है। ये बात सुनकर हर कोई हैरान होगा। लेकिन यही सच है। क्योंकि मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में ऐसा हो रहा है।
Image credits: social media
Hindi
नूरजहां ने चमकाई किस्मत
अलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा में एक किसान ने नूरजहां आम का पौधा लगाया था। जो अब फल देने लगा है। ये आम दो से तीन किलो का एक होता है।
Image credits: social media
Hindi
1000 रुपए का एक फल
ये आम की स्पेशल वैरायटी है। इस कारण इस पेड़ पर लगा एक एक आम 800 से 1000 रुपए से कम नहीं होता है। क्योंकि ये बिकता ही 500 रुपए किलो है।
Image credits: social media
Hindi
लखपति बन गया किसान
पेड़ के मालिक किसान युवराज ने बताया कि छोटा उंडवा गांव में उसने बगीचा तैयार किया है। उसके यहां करीब दो दर्जन से अधिक वैरायटी के आम होते हैं।
Image credits: social media
Hindi
युवराज को मिला प्रथम पुरस्कार
युवराज के बगीचे में 2 हजार से अधिक आम के पेड़ हैं। ऐसे में देशभर में होने वाले आम महोत्सव में भी उन्हें बुलाया जाता है। उन्हे आम महोत्सव में 10 साल से प्रथम पुरस्कार मिल रहा है।
Image credits: social media
Hindi
यहां की मिट्टी शानदार
आपको बतादें कि अलीराजपुर जिले की मिट्टी आम की खेती के लिए बहुत उपयुक्त है। यही कारण है कि यहां आम की पैदावार अच्छी होती है। इस कारण पेड़ पर ही आम बिक जाते हैं।