Hindi

कौन है ये महिला बॉडी बिल्डर, ऐसा इतिहास रचने वाली भारत की पहली खिलाड़ी

Hindi

इंडोनेशिया में बनी धाकड़ बेटी

इंदौर की बॉडी बिल्डर बेटी वंदना ठाकुर ने दुनिया भर में भारत का नाम रोशन किया है। वंदना ने इंडोनेशिया में 16वीं वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है।

Image credits: facebook@Vandana ThakurThe Wonder Women
Hindi

वंदना भारत की इकलौती खिलाड़ी

वंदना ठाकुर ने 55+ प्लस कैटेगरी में यह गोल्ड मेडल जीता है। दुनियाभर के टॉप बॉडी बिल्डर ने वाली चैम्पियनशिप में वंदना इकलौती खिलाड़ी थी जिन्होंने भारत की ओर से प्रतिनिधित्व किया।

Image credits: facebook@Vandana ThakurThe Wonder Women
Hindi

भारत के लिए गोल्ड जीत रचा इतिहास

वंदना महिला बॉडी बिल्डिंग में गोल्ड जीतने वाली देश की पहली महिला बॉडी बिल्डर बन गई हैं उन्होंने भारत के लिए गोल्ड जीत कर इतिहास रच दिया है। यह प्रतियोगिता 17 नवंबर को हुई थी।

Image credits: facebook@Vandana ThakurThe Wonder Women
Hindi

भारत के लिए कई मेडल जीत चुकी हैं

वंदना 2024 में एशियन चैंपियनशिप में भारत के लिए सिल्वर जीत चुकी है। वह नेशनल प्रतियोगिता में भी कई गोल्ड बिनर रह चुकी हैं। वह इंदौर स्वच्छता अभियान की ब्रांड एम्बेसेडर हैं। 

Image credits: facebook@Vandana ThakurThe Wonder Women
Hindi

बचपन का सपना अब हुआ पूरा

वंदना का बचपन से ही बॉडी बिल्डर बनने का सपना था। इस ड्रीम को पूरा करने के लिए उन्होंने कई कठिन परिश्रम किए, तब जाकर वह भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में फेमस हुई हैं।

Image credits: facebook@Vandana ThakurThe Wonder Women
Hindi

भारत का तिरंगा लहराना मेरा सपना था

वंदना ने कहा-इंडोनेशिया में मंच पर गई तो मेरे दिमाग में सिर्फ एक ही बात थी, तिरंगे के लिए जीतना। भारत का तिरंगा इस मंच पर लहराना है, यही मेरा लक्ष्य था। जो अब पूरा हो गया।

Image credits: facebook@Vandana ThakurThe Wonder Women

CM मोहन यादव का पहली बार सामने आया ऐसा लुक, देखिए साथ में कौन था

MP में लाड़ली बहनों को पहली बार मिले 1500 रुपए, जानिए कब मिलेंगे 3000

रोहणी कलम की आखिरी कॉल किसे किया था? बहन ने बताई चौंकाने वाली बात

CM के रूप में मिला भाई,, लाड़ली बहनें भावुक..भोपाल में भव्य भाईदूज