Hindi

साल में 10,000L दूध देती है ये गाय, इसी का दूध पीता है अंबानी परिवार

Hindi

होलस्टीन-फ्रीजियन गाय का दूध पीता है अंबानी परिवार

मुकेश अंबानी और मुंबई में रहने वाले कई मशहूर हस्तियों के घर पुणे के भाग्यलक्ष्मी डेयरी फार्म से दूध की सप्लाई होती है। इस डेयरी में होलस्टीन-फ्रीजियन गाय पाली गईं हैं।

Image credits: Freepik
Hindi

सालभर में 10,000 लीटर दूध देती है होलस्टीन-फ्रीजियन गाय

होलस्टीन-फ्रीजियन गाय की दुनिया की सबसे अधिक दूध देने वाली नस्ल है। एक औसत वयस्क गाय हर साल 10,000 लीटर से अधिक दूध देती है।

Image credits: Freepik
Hindi

इस गाय के दूध में है A1-A2 बीटा-केसीन प्रोटीन

इस गाय के दूध में A1 और A2 बीटा-केसीन प्रोटीन के साथ-साथ प्रोटीन, वसा और कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व होते हैं।

Image credits: Freepik
Hindi

770kg तक होता है गाय का वजन

होलस्टीन-फ्रीजियन गाय का वजन 680-770kg और लंबाई करीब 1.45 मीटर होती है।

Image credits: Freepik
Hindi

डेयरी किसानों के लिए किफायती है यह गाय

इस गाय को डेयरी में फीड खिलाकर पाला जा सकता है। अधिक दूध देने के चलते यह डेयरी किसानों के लिए किफायती है।

Image credits: Freepik
Hindi

दुनिया भर में पाली जाती हैं होल्स्टीन-फ्रीजियन गाय

होल्स्टीन-फ्रीजियन गाय उत्तरी यूरोप की है। अब ये दुनिया भर में फैल गईं हैं। ये हर तरह की जलवायु और फीड के अनुकूल हो गईं हैं।

Image credits: Freepik
Hindi

काले-सफेद पैटर्न से पहचानना आसान

इस नस्ल की गाय को अनूठे काले और सफेद या लाल व सफेद चितकबरे कोट पैटर्न से आसानी से पहचाना जा सकता है।

Image credits: Freepik
Hindi

लंबे समय तक दूध देती है यह गाय

होलस्टीन-फ्रीसियन गाय की उम्र अधिक होती है। ये लंबे समय तक दूध देती हैं। यह गाय स्वभाव से नम्र होती हैं। इन्हें संभालना आसान होता है।

Image credits: Freepik
Hindi

गाय की दूध की पैदावार में हुआ है सुधार

लगातार सेलेक्टिव ब्रीडिंग के चलते इस गाय की दूध की पैदावार व गुणवत्ता में आनुवंशिक सुधार हुआ है।

Image credits: Freepik
Hindi

डेयरी फार्मिंग के लिए पसंद की जाती है यह गाय

होलस्टीन-फ्रीजियन गाय दुनिया भर में डेयरी फार्मिंग के लिए पसंद की जाती है। इसकी अधिकांश आबादी अमेरिका, ब्रिटेन और भारत में है।

Image Credits: Freepik