Hindi

महिला आईपीएस आरती सिंह काफी निर्भीक पुलिस अफसर

महाराष्ट्र सरकार ने बदलापुर मामले की जांच के लिए SIT का प्रमुख तेज तर्रार महिला आईपीएस आरती सिंह को बनाया है। इनकी गिनती काफी निर्भीक पुलिस अफसरों में की जाती है।

Hindi

हाराष्ट्र कैडर की IPS अधिकारी आरती सिंह

आरती सिंह महाराष्ट्र कैडर की IPS अधिकारी हैं। फिलहाल वो IG रैंक (इंस्‍पेक्‍टर जनरल)की अधिकारी हैं।

Image credits: @invinciblearti
Hindi

आरती सिंह गढ़चिरौली में भी 2009 के दौरान रही कार्यरत

आरती सिंह पिछले 17 साल से अधिक समय से पुलिस सेवा में कार्यरत हैं। इन्होंने महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित जिले गढ़चिरौली में भी 2009 के दौरान सेवाएं दी है।

Image credits: @invinciblearti
Hindi

UP के मिर्जापुर की रहने वाली आरती सिंह

आरती सिंह मूल रूप से UP के मिर्जापुर की रहने वाली हैं। BHU से MBBS का कोर्स करने वाली महिला ने कभी सोचा भी नहीं था कि आगे चलकर वो IPS अधिकारी बन जाएंगी।

Image credits: @invinciblearti
Hindi

गायनेकोलॉजी डिपॉर्टमेंट में रह चुकी है डॉक्‍टर

IPS बनने से पहले आरती सिंह ने गायनेकोलॉजी डिपॉर्टमेंट में एक डॉक्‍टर के रूप में अपने करियर की शुरूआत की थी।

Image credits: @invinciblearti
Hindi

इस सोच ने आरती सिंह को IPS बनने को किया मजबूर

आरती सिंह ने एक बार इंटरव्‍यू में बताया था कि कई बार तो लोग बच्चियों को छोड़कर तक चले जाते थे। ये बात टिसती थी। जिसके बाद लोगों की इस सोच को बदलने के लिए IPS बनने की ठानी।

Image credits: @invinciblearti
Hindi

साल 2006 में आरती सिंह ने UPSC परीक्षा पास की

साल 2006 में आरती सिंह ने UPSC परीक्षा पास कर ली। वह IPS बन गईं और उन्हें महाराष्ट्र कैडर अलॉट हुआ।

Image credits: @invinciblearti
Hindi

मुंबई शहर की एडमिशन कमिश्‍नर ऑफ पुलिस

बदलापुर मामले की जांच करने वाली आरती पहले मुंबई शहर की एडमिशन कमिश्‍नर ऑफ पुलिस (ACP) भी रह चुकी है।

Image credits: @invinciblearti
Hindi

बदलापुर रेप कांड की जांच की जिम्मेदारी

बता दें कि साल 2020 में आरती सिंह को मालेगांव में कोराना के खिलाफ सराहनीय काम किया था। अब उन्‍हें बदलापुर रेप कांड की जांच का जिम्‍मा मिला है।

Image Credits: @invinciblearti