Maharashtra

वो वजह, जिसके कारण पूर्व CM अशोक चह्वाण ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा

Image credits: social media

महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका

महाराष्ट्र में एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।

Image credits: social media

नांदेड़ सीट विधायक हैं चव्हाण

बताया जा रहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण अपनी पार्टी से नाराज चल रहे थे। उन्होंने नांदेड़ सीट की विधायकी से भी इस्तीफा दिया है।

Image credits: social media

बीजेपी में जा सकते हैं अशोक चव्हाण

अब महाराष्ट्र की सिसायत में चर्चा है कि चव्हाण जल्द ही बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। राज्य के ग्रहमंत्री देवेंद्र फणडवीस ने कहा कि देखते जाइए आगे-आगे क्या होता है।

Image credits: social media

सोशल मीडिया पर अपना बॉयो भी बदला

अशोक चव्हाण ने पार्टी से इस्तीफा के साथ सोशल मीडिया अकाउंट्स से अपना बॉयो भी बदल लिया है। पहले सीडब्ल्यूसी सदस्य और कांग्रेस पार्टी का नाम था।

Image credits: social media

अशोक चव्हाण को विरासत में मिली राजनीति

28 अक्टूबर 1958 को जन्मे अशोक चव्हाण कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं। सियासत उनको अपने पिता शंकरराव चव्हाण विरासत में मिली है।

Image credits: social media

दो साल रहे महाराष्ट्र के सीएम

अशोक चव्हाण 2008 से 9 नवंबर 2010 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे हैं। वह विलासराव देशमुख सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।

Image credits: google

अलावा चव्हाण दो बार सांसद भी रहे

महाराष्ट्र के विधायक के अलावा चव्हाण दो बार सांसद भी रह चुके हैं। 1987 में पहली बार और 2014 में दूसरी बार लोकसभा के सांसद चुने गए थे।

Image credits: google