Hindi

क्या नया केबल ब्रिज मुंबई के ट्रैफिक को दे पाएगा रफ्तार? यहां जानें...

Hindi

कितने रुपए की आई लागत?

मुंबई में 145 करोड़ की लागत से बना 385 मीटर लंबा 6-लेन केबल ब्रिज रे रोड पर खुल गया है। जानिए इसकी खासियत और इस नया पुल बायकुला-मजगांव की ट्रैफिक समस्या का क्या हो पाएगा खात्मा?

Image credits: X
Hindi

मुंबई को मिला नया 6-लेन केबल ब्रिज: कहां मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत?

मुंबई के बायकुला और मजगांव के बीच ट्रैफिक से जूझ रहे यात्रियों को अब राहत मिल सकती है। 13 मई को रे रोड पर 385 मीटर लंबा और 6 लेन वाला ब्रिज जनता के लिए खोल दिया गया।  

Image credits: X
Hindi

ब्रिटिश दौर के लॉर्ड रे ब्रिज की विदाई, अब हाईटेक ब्रिज की अगवानी!

मुंबई का यह ब्रिज पहले 2  लेन का था, जो अब 6 लेन केबल-स्टेड तकनीक से लैस है। इससे पुल हार्बर लाइन पर ट्रैफिक की रफ्तार बढ़ेगी।  यह ब्रिज 1910 के ब्रिटिश काल के पुल की जगह लेगा।

Image credits: X
Hindi

LED लाइट्स, अंडरपास और नई टेक्नोलॉजी – जानिए क्या है खास इस ब्रिज में?

इस पुल को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि भूमिगत पाइप और उपयोगिताओं को नुकसान न हो। साथ ही इसमें अंडरपास और फ्रीवे के नीचे उचित क्लियरेंस भी शामिल है।

Image credits: X
Hindi

लोगों की राय क्या कहती है?

टैक्सी ड्राइवर मोहम्मद शेख और यात्री अनुजा मेहता ने कहा कि यह ब्रिज न सिर्फ सुरक्षित है बल्कि सफर को बेहद आसान बना देगा।

Image credits: X
Hindi

समय से पहले तैयार – एक नया रिकॉर्ड

14 फरवरी 2022 से शुरू हुए इस प्रोजेक्ट में 130 झोपड़ियाँ, 15 दुकानों के शेड और एक रेलवे टिकट काउंटर को हटाना पड़ा। फिर भी परियोजना को जून 2024 की डेडलाइन से पहले पूरा कर लिया गया।

Image credits: X
Hindi

अब बायकुला ROB की बारी – महारेल की अगली योजना जानिए!

मुंबई के बाकी पुराने और जर्जर ब्रिजों को हटाकर आधुनिक ब्रिज तैयार करने की योजना जारी है। अगला लक्ष्य बायकुला आरओबी है।

Image credits: X

कोर्टरूम से बोस्टन मैराथन ट्रैक तक: नागपुर के वकील ने रचा इतिहास!

मुंबई से बेंगलुरु सिर्फ 6 घंटे में-भारत का सबसे हाईटेक Expressway रेडी

देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे खुलने को तैयार, अनुमान लगाइए कौन सा?

Pahalgam Terror Attack: कश्मीर के ज़ख्म का... मुंबई में होगा फ्री इलाज