Punjab

50 साल में पिता बने पंजाब के CM भगवंत मान, पत्नी ने दिया बेटी को जन्म

Image credits: social media

सीएम के घर खूबसूरत बेटी का जन्म

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर पिता बन गए हैं, उनके घर किलकारी गूंजी हैं। यानी सीएम की पत्नी गुरप्रीत कौर ने एक खूबसूरत बेटी को जन्म दिया है।

Image credits: social media

सीएम भगवंत मान ने क्या कहा...

पिता बनने की खबर खुद सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी है। उन्होंने लिखा- भगवान ने मुझे एक बेटी का आशीर्वाद दिया है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

Image credits: social media

75वें गणतंत्र दिवस पर दी खुशखबरी

बता दें कि भगवंत मान ने इससे पहले पिछली साल 75वें गणतंत्र दिवस के मौके खुशखबरी दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कहा था- मार्च में मेरे घर खुशियां आने वाली है।

Image credits: social media

सीएम की पत्नी हैं डॉक्टर

दो साल पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ दूसरी शादी की थी। कौर पेशे से एक डॉक्टर हैं, वो हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पेहोवा की रहने वाली हैं।

Image credits: social media

2022 में हुई पंजाब के सीएम की शादी

सीएम भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर की शादी 7 जुलाई 2022 को हुई थी। यह विवाह सादगी तरीके से आनंद कारज चंडीगढ़ में संपन्न हुआ था।

Image credits: social media

भगवंत मान घर नया मेहमान

भगवंत मान घर नया मेहमान आने पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। सीएम और उनकी पत्नी को आम लोग बधाई दे रहे हैं।

Image credits: social media

भगवंत मान को पहली पत्नी से दो बच्चे

बता दें कि मुख्यमंत्री मान को पहली पत्नी से उनके दो बच्चे हैं। जिसमें एक लड़का और एक लड़की, जो कि फिलहाल उनकी पहली पत्नी के साथ विदेश में रहते हैं।

Image credits: social media

शादी में पहुंचे थे अरविंद केजरीवाल

पंजाब के सीएम और डॉक्टर गुरप्रीत की शादी में दिल्ली के सीएम व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा सहित पार्टी के कई नेता पहुंचे थे।

Image credits: social media