Hindi

राम नाम पर हैं देश के इतने गांव, जानें क्या कहता है आंकड़ा

Hindi

राम नाम की धुन में डूबा देश

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा है। भगवान राम का नाम देश के कोने-कोने में लिया जा रहा है। पूरा देश राम नाम की धुन में डूब गया है। हर मन में राम बसे हुए हैं।

Image credits: X Twitter
Hindi

भारत में कितने गांव हैं

साल 2011 की जनगणना के अनुसार, देश में 6,77,459 गांव हैं। आंकड़ों के मुताबिक, ज्यादातर गांव के नाम देवी-देवताओं पर ही रखे गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा नाम भगवान राम के नाम पर है।

Image credits: Freepik
Hindi

राम के नाम पर कितने गांव

आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक कुल 3,626 गांव के नाम भगवान राम के नाम पर है। इसके अलावा कई स्कूल, अस्पताल या खास चीजों के नाम भगवान राम के नाम पर है।

Image credits: social media
Hindi

भगवान श्रीकृष्ण के नाम पर कितने गांव

भगवान श्रीकृष्ण के नाम पर भारत में 3,309 गांव के नाम हैं। रामायण और महाभारत के दूसरे पात्रों के नाम पर भी बड़ी संख्या में गांवों और शहरों के नाम रखे गए हैं।

Image credits: Getty
Hindi

लक्ष्मण के नाम पर कितने गांवों के नाम

2011 की जनगणना के अनुसार, देश में 160 गांव ऐसे हैं, जिनका नाम भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण के नाम पर रखा गया है।

Image credits: x
Hindi

माता सीता के नाम पर कितने गांव

देशभर में भगवान राम की पत्नी माता सीता के नाम पर कुल 75 गांवों के नाम रखे गए हैं।

Image credits: social media
Hindi

हनुमान जी के नाम पर कितने गांव

आंकड़ों के मुताबिक, रामभक्त हनुमान के नाम पर देशभर में 367 गांव के नाम रखे गए हैं।

Image Credits: Getty