Hindi

व्हीलचेयर से अयोध्या जा रहा यह राम भक्त, दिल छू लेगी भक्ति की कहानी

Hindi

श्रीराम का एक अनोखा भक्त

रामनगरी अयोध्या में दो दिन बाद 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो जाएगी। हाजरों की संख्या में भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसी बीच श्रीराम का एक अनोखा भक्त सामने आया है।

Image credits: social media
Hindi

यह श्रीराम के भक्त हैं गौरव त्यागी

यह श्रीराम के भक्त हैं गौरव त्यागी, जो दिव्यांग हैं, लेकिन उनका हौसले को आज पूरा देश सलाम कर रहा है। वह चल नहीं सकते हैं। फिर भी अयोध्या जा रहे हैं।

Image credits: google
Hindi

यूपी के हापुड़ से हैं गौरव त्यागी

गौरव त्यागी यूपी के हापुड़ से हैं, वो अपनी व्हीलचेयर से अयोध्या के लिए निकले हैं। बताया जाता है कि गौरव 21 जनवरी तक अयोध्या पहुंच जाएंगे।

Image credits: social media
Hindi

गौरव रोजाना 30 KM अपनी व्हीलचेयर चलाते

गौरव रोजाना 30 किलोमीटर अपनी व्हीलचेयर चलाते हैं। इस दौरान उनके इस सफर में गौरव के दोस्त सचिन त्यागी, सोनू त्यागी, संजय त्यागी चल रहे हैं। जो उनके खाने-पीने का ध्यान रखते हैं।

Image credits: social media
Hindi

21 जनवरी तक अयोध्या पहुंच जाएंगे

गौरव ने बताया कि वो शनिवार को अमरोहा की सीमा से होकर गुजरे हैं। डिडौली में कस्बे में ठहरते हुए बताया कि वह 21 जनवरी तक अयोध्या पहुंच जाएंगे।

Image credits: social media
Hindi

22 जनवरी को ही रामलला के दर्शन

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आज पांचवां दिन है। भगवान राम मंदिर के गर्भगृह में अस्थाई रूप से बंद हो गए हैं। अब भक्तों को 22 जनवरी को ही रामलला के दर्शन होंगे।