Uttar Pradesh

हीरे-माणिक जैसे रत्नों से सजी है राम लला की मूर्ति, सोने का है धनुष

Image credits: X- Virender Sehwag

सोने से बना है राम लला का मुकुट

लखनऊ के हरसहायमल श्यामलाल ज्वैलर्स ने रामलला की मूर्ति के लिए गहने बनाए हैं। राम लला का मुकुट पीले सोने से बना है। इसका वजन लगभग 1,700 ग्राम है।

Image credits: X- All India Radio News

मुकुट में लगा है 75 कैरेट हीरा

मुकुट के पीछे का प्रभामंडल 22 कैरेट सोने से बना है। वजन 500 ग्राम है। मुकुट में अन्य रत्नों के अलावा करीब 75 कैरेट हीरे, 135 कैरेट जाम्बियन पन्ना और 262 कैरेट माणिक लगाए गए हैं।

Image credits: X- DD News

मुकुट के केंद्र में है पन्ना

राम लला के मुकुट के केंद्र में बना सूर्य सूर्यवंशी का प्रतिक है। मुकुट के केंद्र में पन्ना लगा है। मुकुट को माणिक से सजाया गया है। मुकुट में लगे हीरे पूरी तरह प्राकृतिक हैं।

Image credits: X- All India Radio News

सोने से बना है राम लला का तिलक

राम लला का तिलक पीले सोने से बना है। इसका वजन लगभग 16 ग्राम है। इसके केंद्र में 3 कैरेट का हीरा है। यह लगभग 10 कैरेट वजन के छोटे हीरों से घिरा हुआ है।

Image credits: X- DD News

रामलला की अंगूठी में लगा है पन्ना

रामलला की अंगूठी का वजन करीब 65 ग्राम है। इसमें 4 कैरेट हीरे और 33 कैरेट पन्ना लगे हैं। रामलला की दूसरी अंगूठी 26 ग्राम की है। इसमें हीरे और माणिक दोनों हैं।

Image credits: X-DD News

सोने से बना है धनुष

भगवान राम ने जिस धनुष को लिया हुआ है वह सोने का है। तीर भी सोने से बने हुए हैं। मूर्ति जिस चबूतरे पर स्थापित है उसपर सोना चढ़ाया गया है।

Image credits: X-DD News

500 ग्राम का है हार

रामलला को जो हार पहनाया गया है वह पीले सोने से बना है। वजन लगभग 500 ग्राम है। इसमें 50 कैरेट हीरे के साथ-साथ 150 कैरेट माणिक और 380 कैरेट पन्ना लगाए गए हैं।

Image credits: X- Virender Sehwag

पंचलड़ा में लगा है 550 कैरेट पन्ना

रामलला के पंचलड़ा (पांच धागे) का वजन लगभग 660 ग्राम है। इसमें लगभग 80 कैरेट हीरे, 60 कैरेट पोल्की के अलावा 550 कैरेट पन्ना लगाया गया है।

Image credits: X- DD News

2 किलो सोने से बनी है विजयमाला

राम लला की विजयमाला 22 कैरेट सोने से बनी है। वजन लगभग 2 किलो है। पीले सोने से बने कमरबंद का वजन लगभग 750 ग्राम है। इसमें लगभग 70 कैरेट हीरे, लगभग 850 कैरेट माणिक और पन्ना लगे हैं।

Image credits: X- DD-News