Uttar Pradesh

अखिलेश यादव से भी अमीर हैं पत्नी डिंपल? हीरे-मोती, सोने से भरी आलमारी

Image credits: instagram

अखिलेश यादव की संपत्ति कितनी है

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की संपत्ति करीब 42 करोड़ है। इसमें 26.44 करोड़ अखिलेश की चल-अचल संपत्ति उनके नाम और बाकी पत्नी डिंपल यादव के नाम है।

Image credits: Getty

अखिलेश ने दिया है पत्नी को कर्ज

गुरुवार को कन्नौज से नामांकन के दौरान अखिलेश ने जो एफिडेविट दिया, उसमें बताया कि पिता मुलायम सिंह यादव को 2.13 करोड़ और पत्नी डिंपल यादव को 54 लाख से ज्यादा कर्ज दिया है।

Image credits: social media

अखिलेश यादव कहां से कमाते हैं पैसा

एफिडेविट के मुताबिक, अखिलेश की इनकम कम हुई है। 2021-22 में उन्होंने आय 1.01 करोड़ बताई थी, जो 22-23 में 16 लाख घटकर 84.51 लाख हो गई। खेती-लोकहित कमाई का जरिया है।

Image credits: Getty

अखिलेश यादव को विरासत में क्या मिला

अखिलेश के पास 17 एकड़ से ज्यादा खेती योग्य जमीन है। जिसमें से कुछ भी विरासत में नहीं मिला है। उनके पास 25.61 लाख रुपए कैश और बैंक अकाउंट में 5.32 करोड़ रुपए हैं।

Image credits: instagram

अखिलेश यादव के पत्नी-बेटी के पास पैसा

अखिलेश की चल संपत्ति 9.12 करोड़, पत्नी डिंपल यादव की चल संपत्ति 5.10 करोड़ और बेटी अदिति यादव के अकाउंट में 12 लाख रुपए से ज्यादा कैश है। अखिलेश के पास न सोना है ना चांदी।

Image credits: social media

अखिलेश यादव पर कितना कर्ज

एफिडेविट के मुताबिक, 5.34 लाख की एक्सरसाइज मशीन और 1.60 लाख की क्रॉकरी भी सपा प्रमुख के पास है। अखिलेश यादव पर करीब 25 लाख रुपए का कर्ज भी है।

Image credits: Getty

डिंपल यादव के पास कितना पैसा

मैनपुरी से नामांकन के दौरान डिंपल यादव ने हलफनामे में बताया कि उनके पास 15.5 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। उनके पास 5,72,447 रुपए कैश है। 5.10 करोड़ चल, 10.44 करोड़ अचल संपत्ति है

Image credits: social media

डिंपल यादव के पास हीरे-मोती

डिंपल यादव को डायमंड ज्वेलरी पसंद हैं। उनके पास 2.774 Kg से ज्यादा सोने की ज्वेलरी, 127.75 कैरेट का हीरा है, जिसकी कीमत 59,76,687 रुपए है। वहीं, 203 ग्राम मोती भी है।

Image credits: social media

डिंपल-अखिलेश के गैजेट की कीमत

डिंपल यादव के पास 1.25 लाख रुपए का 1 कंप्यूटर है। पति अखिलेश यादव 76,000 रुपए से ज्यादा का फोन लेकर चलते हैं।

Image credits: social media