प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ मचने से करीब 15 लोगों की आशंका जताई जा रही है। वहीं हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। वहीं हादसे पर सरकार और प्रशासन पूरी नजर बनाए हुए है।
इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कैसे एक युवक अपने परिजनों की लाशों के बीच बैठकर बिलख रहा है। इस तस्वीर को आप अंदाजा लगा सकते हैं कि घटना कितनी हृदयविदारक है।
महाकुंभ में हुए हादसे के बाद PM मोदी ने सीएम योगी से 3 बार फोन पर बात की की है और घटना की पूरी जानकारी ली है। साथ ही हरसंभव मदद करने के लिए कहा है।
भगदड़ मचने के बाद अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। इसी बीच लोग लाशों के बीच अपनों को तलाशते हुए दिख रहे हैं।
हादसे में किसी के पिता तो किसी की पत्नी की मौत हो गई। कई लोग बुरी तरह से लोगों की भीड़ में दब गए हैं। कई परिजन अपने परिवार से बिछड़ गए हैं। हालांकि प्रशासन पूरी तरह मदद कर रहा है।
बताया जा रहा है कि मौनी अमवस्या पर डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज में आज के दिन करीब 7 से 8 करोड़ लोग पहुंचे हैं। वहीं सटे जिलों से प्रयागराज जाने वाले लोगों को रोका जा रहा है।
बता दें कि भगदड़ के मचने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश से सभी सीनियर अफसरों और मंत्रियों के साथ इमरजेंसी बैठक की है।
महाकुंभ में हादसे के बाद आई इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कैसे एक महिला भगदड़ के बाद बेहोशी हालत में मिली। जब परिजनों ने उसको खोजा तो वह बेहोश मिली।
महाकुंभ में भगदड़ मचने के बाद भी अच्छी बात यह रही कि लोगों का गंगा में डुबकी लगाने का उत्साह कम नहीं हुआ। वह एक दूसरे की मदद करते हुए हर गंगे बोलते हुए नजर आए।