Hindi

अयोध्या में छा गई ये पंजाबी संस्था, फ्री में खिला रही होटल जैसा खाना

Hindi

राम भक्त दे रहे संस्था को आशीर्वाद

रामनगरी अयोध्या में भक्तों को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए योगी सरकार कई योजनाएं चला रही है। इसी बीच एक पंजाबी शख्स अयोध्या में हजारों लोगों को रोजाना फ्री में खाना खिला रही है।

Image credits: social media
Hindi

पंजाब से पहुंचे अयोध्या

 आनंद प्रकाश गुप्ता राम भक्तों की सेवा करने के लिए अयोध्या पहुंचे हैं। उनकी शिव शक्ति सेवा मंडल नाम की संस्था की तरफ से लोगों को फ्री में खाना खिलाने के लिए भंडारा चलाया जा रहा है।

Image credits: social media
Hindi

रोज 40 हजार राम भक्त खाते हैं खाना

आनंद प्रकाश की इस संस्था के जरिए रोजाना 35 से 40 हजार राम भक्त भोजन करते हैं। खास बात यह है कि इसमें मिलने वाला खाना एकदम होटल की तरह होता है।

Image credits: social media
Hindi

अमरनाथ यात्रा मे भी चलता है इनका भंडारा

आनंद प्रकाश ने बताया की वह अमरनाथ यात्रा मे भी भंडारा लगाते हैं। यहां तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के अनुरोध पर वो यहां पर आए हुए हैं।

Image credits: social media
Hindi

1 फरवरी तक अयोध्या में चलेगा भंडारा

आनंद का यह भंडारा अयोध्या में पिछले चार दिन से चल रहा है। जिसे वो 1 फरवरी तक चलाएंगे। वह कहते हैं कि अगर सब ठीक रहा तो आगे भी कराएंगे। ऐसी उनकी योजना है।

Image Credits: social media