Uttar Pradesh

दुल्हन को गोद में उठाया तो बिगड़ गया मामला, बगैर शादी घर लौटा दूल्हा

Image credits: social media

रोमांटिक हुआ दूल्हा

शादी के स्टेज पर एक दूल्हा रोमांटिक हो गया। उसने दुल्हन को गोद में उठा लिया। इसके बाद दुल्हन भड़क गई और उसने शादी से इंकार कर दिया।

Image credits: social media

यूपी का मामला

उत्तरप्रदेश के संभल जिले में वरमाला के दौरान दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाया तो वह भड़क कर स्टेज छोड़कर चली गई। दूल्हें ने रोका लेकिन वह नहीं रूकी।

Image credits: social media

दहेज वापस कर लौटी बारात

दुल्हन को समझाने के लिए पंचायत भी बैठी, लेकिन मामला नहीं जमा, इसके बाद दहेज का सामान लौटाने पर बारात बगैर शादी के वापस लौट गई।

Image credits: social media

13 मार्च को आई थी बारात

संभल के सकतपुर गांव में 13 मार्च को बारात आई थी। शादी से पहले स्टेज प्रोग्राम चल रहा था। तभी दूल्हे ने जोश में आकर दुल्हन को गोदी में उठा लिया था।

Image credits: social media

नहीं मानी दुल्हन

दुल्हन को दूल्हे की ये हरकत समझ नहीं आई, उसने शादी से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद रिश्तेदारों ने भी काफी समझाया, लेकिन बात नहीं बन पाई। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हो गई।

Image credits: social media