भड़काऊ पोस्ट से घिरी भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर पर देशद्रोह का केस! कौन हैं वो? क्या करती हैं? जानिए पूरा मामला और उनका विवादित बयान।
भोजपुरी की लोकप्रिय लोक गायिका और राजनीतिक व्यंग्यकार नेहा सिंह राठौर, सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक आवाज़ और सवालों के लिए जानी जाती हैं।
नेहा का जन्म बिहार के जंदाहा में 1997 में हुआ। उन्होंने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीएससी किया और फिर गायिकी की दुनिया में कदम रखा।
2019 में नेहा ने मोबाइल से भोजपुरी लोकगीत गाने शुरू किए। 2020 लॉकडाउन में उनका यूट्यूब चैनल वायरल हुआ और उन्होंने पहचान बनाई।
नेहा एक लोक गायिका, कवयित्री और राजनीतिक व्यंग्यकार हैं। उनके गानों में सामाजिक मुद्दे, राजनीतिक कटाक्ष और जन-जागरूकता रहती है।
नेहा ने पहलगाम हमले पर एक विवादित पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए चुनावी फायदा उठाने का आरोप लगाया।
उन पर सोशल मीडिया पर ऐसा कंटेंट पोस्ट करने का आरोप है जो धार्मिक वैमनस्य बढ़ा सकता है और राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचा सकता है।
लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज हुई। नेहा पर भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।
नेहा ने अपने वीडियो में कहा कि –“अब प्रधानमंत्री मोदी पहलगाम हमले का नाम लेकर बिहार में वोट मांगेंगे, जैसे पुलवामा हमले के बाद हुआ था।”