स्विच-ऑफ फोन से भी अब जाएगा WhatsApp मैसेज! आ गया गजब का नया फीचर
Technology Nov 26 2026
Author: Satyam Bhardwaj Image Credits:Getty
Hindi
14 दिन पहले ही सेट कर सकेंगे मैसेज
इस नए अपडेट की मदद से आप कम से कम 10 मिनट बाद से लेकर अगले 14 दिन तक किसी भी तारीख और समय के लिए मैसेज शेड्यूल कर सकते हैं। यह पर्सनल और ग्रुप दोनों चैट में काम करेगा।
Image credits: Getty
Hindi
टेक्स्ट, फोटो और वीडियो सब भेजें
ये फीचर सिर्फ लिखे हुए टेक्स्ट मैसेज तक सीमित नहीं है। आप पहले से टाइम तय करके अपने दोस्तों या ऑफिस ग्रुप में फोटो और वीडियो भी ऑटोमैटिक तरीके से भेज सकेंगे।
Image credits: Getty
Hindi
सेंड बटन में छिपी है ये ट्रिक
इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है। चैट में मैसेज टाइप करने के बाद हरे रंग के 'Send' बटन को 2 सेकंड दबाए रखें। स्क्रीन पर टाइम और तारीख चुनने का विकल्प खुल जाएगा।
Image credits: Getty
Hindi
स्विच-ऑफ फोन से भी मैसेज होगा डिलीवर
एक बार आपने मैसेज का टाइम सेट कर दिया, तो फिर टेंशन खत्म। तय वक्त आने पर आपका फोन स्विच-ऑफ हो या बैटरी डेड हो जाए, तब भी सामने वाले को मैसेज समय पर मिल जाएगा।
Image credits: Getty
Hindi
रिसीवर को भनक भी नहीं लगेगी
जब तय समय पर वॉट्सऐप मैसेज डिलीवर होगा, तो पाने वाले को यह बिल्कुल सामान्य वॉट्सएप मैसेज जैसा ही दिखेगा। उसे यह पता नहीं चलेगा कि आपने इसे पहले से शेड्यूल किया था।
Image credits: Getty
Hindi
रात 12 बजे जागने की जरूरत नहीं
इस फीचर से किसी को रात ठीक 12 बजे बर्थडे या एनिवर्सरी विश करने के लिए जागना नहीं पड़ेगा। आप शाम को ही बधाई संदेश सेट करके सो जाएं, रात 12 बजे मैसेज खुद चला जाएगा।
Image credits: Getty
Hindi
मैसेज भेजने से पहले डिलीट भी कर सकेंगे
अगर आपने कोई मैसेज शेड्यूल किया है और तय वक्त से पहले आपका मन बदल जाता है, तो आप उसे आसानी से डिलीट भी कर सकते हैं। यह पूरी सुविधा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड है।
Image credits: Getty
Hindi
आपके फोन में नहीं आया ये फीचर तो क्या करें?
कंपनी इस फीचर को धीरे-धीरे सभी के लिए जारी कर रही है। अगर आपके ऐप में यह नहीं दिख रहा है, तो तुरंत प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर जाकर अपना वॉट्सऐप अपडेट करें।