आइसलैंड में बहुत अच्छी लाइफ जी जाती है। इस वजह से लोग मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं।
यहाँ की स्वास्थ्य सेवा काफी अच्छी है और सभी नागरिकों को एक सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा मिलती है।
आइसलैंड में दुनिया में सबसे कम लैंगिक अंतर है। यहां का कानून पुरुषों और महिलाओं के लिए एक जैसा है।
यहां पर क्राइम काफी कम होते हैं। यहां तक कि यहां की पुलिस बंदूक तक नहीं रखती है।
यहां पर सारी चीजें भरोसे पर चलती है। यहां के लोग अपनी सरकार और संस्थानों पर भरोसा करते हैं।
आइसलैंड में शिक्षा को बहुत महत्व दिया जाता है, और नागरिकों को उनकी शिक्षा की अहमियत सिखाई जाती है।
आइसलैंड में काफी अच्छे लैंडस्केप हैं जैसे, गीजर, झरने, ग्लेशियर और ज्वालामुखीय इलाके। यहां पर काफी आउटडोर एक्टिविटीज होती हैं।
यह यहां के के लोगों के लिए काफी अच्छी स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और सामाजिक सहायता जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरी करता है।
आइसलैंड में काम और जीवन का बैलेंस बहुत अच्छा है, जिससे लोग तनाव मुक्त रहते हैं।
यहाँ का अपराध दर बहुत कम है, और लोग अपने घरों और सड़कों पर सुरक्षित महसूस करते हैं।
Gaza के होंगे 2 टुकड़े! लो आ गया नेतन्याहू का नया प्लान
प्यार पे पहरा! किस देश की लड़कियों से रोमांस नहीं कर पाएंगे अमेरिकी
डेनमार्क के सबसे खुशहाल देश होने के 10 कारण
फिनलैंड के सबसे खुशहाल देश होने के 10 कारण